Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • लॉन्च हुआ Vivo S5, चार कैमरे के साथ मिलेगी पंचहोल डिस्प्ले, जानें कीमत
  • गैजेट्स

लॉन्च हुआ Vivo S5, चार कैमरे के साथ मिलेगी पंचहोल डिस्प्ले, जानें कीमत

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
images (4)
वीवो ने तमाम लीक्स के सामने आने के बाद आखिरकार अपने नए स्मार्टफोन Vivo S5 को चीन में लॉन्च कर दिया है। वीवो एस5, पुराने फोन वीवो एस1 का अपग्रेडेड वर्जन है। फोन की लॉन्चिंग बीजिंग में आयोजित एक इवेंट में हुई। Vivo S5 में शानदार डिजाइन के साथ पंचहोल डिस्प्ले मिलेगी। Vivo S5 की खासियतों की बात करें तो इसमें 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी तक की स्टोरेज मिलेगी। इस फोन में चार रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसके अलावा फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।
Vivo S5 की कीमत
Vivo S5 के 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 2,698 युआन यानी करीब 27,650 रुपये है। वहीं इस फोन के 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 2,998 चीनी युआन यानी करीब 30,720 रुपये है। इस फोन के भारत में लॉन्चिंग को लेकर अभी कोई खबर नहीं है।

Vivo S5 की स्पेसिफिकेशन

Vivo S5 में एंड्रॉयड 9.0 आधारित फनटच ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है। इसके अलावा इस फोन में 6.44 इंच की OLED डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080 पिक्सल है। फोन में पंचहोल डिस्प्ले है जैसा कि गैलेक्सी एस10 सीरीज में था। इस फोन की डिस्प्ले को TUV सर्टिफिकेशन मिला है जिसका मतलब है कि यह आंखों के लिए सुरक्षित है। इस फोन में 2.3GHz का क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 712 प्रोसेसर मिलेगा।

Vivo S5 का कैमरा

इस फोन में क्वॉड कैमरा सेटअप है यानी इसमें चार कैमरे हैं जिनमें से मुख्य कैमरा 48 मेगापिक्सल का, दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का, तीसरा कैमरा 5 मेगापिक्सल का और चौथा कैमरा 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है। सेल्फी के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा।

Vivo S5 की बैटरी और कनेक्टिविटी

इस फोन में 4010mAh की बैटरी है जो कि फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें 22.5W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। इस फोन में कनेक्टिविटी के लिए VoLTE, वाई-फाई, ग्लोनास, ब्लूटूथ 5.0 और यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट मिलेगा।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: 18 साल से कम उम्र के बच्चे, नहीं खेल सकेंगे ऑनलाइन गेम चीन का फैसला
Next: नॉमिनेट हैं ये 11 कंटेस्टेंट्स, जानें कौन हो सकता है घर से बाहर

Related Stories

army_jawan_shot_himself_1638284845
  • गैजेट्स
  • देश

भारतीय सेना भारत में बनीं 7 लाख ‘Nipun’ एंटी-पर्सनल माइन्स को शामिल करेगी।

Sarvoday Times 5 years ago 0
download (11)
  • गैजेट्स
  • देश
  • मुख्य समाचार

सैमसंग आज करेगा गैलेक्सी M32 लान्च जाने क्या है फीचर्स और कीमत ?

Sarvoday Times 5 years ago 0
images (5)
  • गैजेट्स
  • देश
  • बिजनेस
  • मेन स्लाइड

क्या लॉक डाउन के बाद बढ़ी इलेक्ट्रॉनिक चीजों की कीमत जाने ?

Sarvoday Times 5 years ago 0
| ReviewNews by AF themes.