Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • चीन से खुद को बचाने के लिए ताइवान बना सकता है परमाणु बम
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • विदेश

चीन से खुद को बचाने के लिए ताइवान बना सकता है परमाणु बम

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
Taiwan

दक्षिण चीन सागर में चीन की सेना के बढ़ते जमावड़े और हांगकांग में हिंसात्मक रवैये को ध्यान में रखते हुए ताइवान आत्मरक्षा के लिए परमाणु बम बनाने का फैसला ले सकता है. 2 साल पहले चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कहा था कि ताइवान अगर शांति के साथ नहीं जुड़ा तो चीन को बल का प्रयोग करना पड़ सकता है.

चीन के इसी खतरे से निपटने के लिए ताइवान आत्मरक्षा की ओर ज्यादा जोर दे रहा है. हांगकांग पर चीन की ओर से आक्रामक कार्रवाई ने मानवाधिकार और अभिव्यक्ति की आजादी की धज्जियां उड़ा दी हैं. पूरी दुनिया ने देखा कि कैसे हांगकांग में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के इशारे पर लगातार बर्बरता की जा रही है.

विशेषज्ञों का कहना है कि  ताइवान अगर परमाणु बम बनाने में सफल हो जाता है तो चीन के लिए यह सबसे बड़ा खतरा बन जाएगा. ताइवान हमले में कई चीनी शहरों को तबाह कर सकता है. 1970 के दशक में ताइवान ने अपने परमाणु हथियारों के लिए प्‍लूटोनियम पैदा किया था. अमेरिका के दबाव में वर्ष 1976 में ताइवान ने अपने परमाणु हथियार कार्यक्रम को छोड़ दिया था लेकिन खुफिया तरीके से वर्ष 1980 के दशक तक यह जारी रहा.

1980 के दशक में ताइवान ने न्यूक्लियर रिएक्‍शन में सफलता हासिल कर ली थी इसलिए इसे परमाणु ताकत हासिल करने में समय नहीं लगेगा. ताइवान में पहले से ही दो परमाणु प्‍लांट मौजूद हैं जो प्‍लूटोनियम पैदा कर सकते हैं.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: अजिंक्य बने मेलबर्न के किंग ऑफ़ किंग्स : भारतीय टीम ने बढ़त को मजबूत किया
Next: बलूचिस्तान बंदूक हमले में सात पाकिस्तानी सैनिक की मौत

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 11 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 11 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 11 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.