Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • 2 जनवरी से देश के हर राज्य में कोरोना वैक्सीन का ड्राई रन किया जाएगा : मोदी सरकार
  • देश
  • स्वास्थ्य

2 जनवरी से देश के हर राज्य में कोरोना वैक्सीन का ड्राई रन किया जाएगा : मोदी सरकार

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
vaccine-2

नए साल की दस्तक के साथ ही देश में अब कोरोना वैक्सीन को लेकर बड़ी तैयारी शुरू हो गई है. भारत सरकार ने फैसला लिया है कि 2 जनवरी से देश के हर राज्य में कोरोना वैक्सीन का ड्राई रन किया जाएगा. स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को बैठक में ये फैसला लिया.


अबतक देश के 4 राज्यों में ही ऐसा ड्राई रन किया गया था. जिसमें पंजाब, असम, गुजरात और आंध्र प्रदेश में किया गया था. चारों राज्यों में ड्राई रन को लेकर अच्छे रिजल्ट सामने आए थे, जिसके बाद अब सरकार ने पूरे देश में इस ड्राई रन को लागू करने का फैसला किया है.

स्वास्थ्य मंत्रालय के निर्देशों के अनुसार, ड्राई रन में राज्यों को अपने दो शहरों को चिन्हित करना होगा. इन दो शहरों में वैक्सीन के शहर में पहुंचने, अस्पताल तक जाने, लोगों को बुलाने, फिर डोज देने की पूरी प्रक्रिया का पालन इस तरह किया जाएगा, जैसे वैक्सीनेशन हो रहा हो.

साथ ही सरकार ने कोरोना वैक्सीन को लेकर जिस कोविन मोबाइल ऐप को बनाया है, उसका भी ट्रायल किया जाएगा. ड्राई रन के दौरान जिन लोगों को वैक्सीन दी जानी होती है, उन्हें SMS भेजा जाएगा. उसके बाद अधिकारियों से लेकर स्वास्थ्यकर्मी वैक्सीनेशन पर काम करेंगे.

पूरे देश में ड्राई रन चलाने से पहले पंजाब, असम, गुजरात और आंध्र प्रदेश में ड्राई रन किया गया. पंजाब के लुधियाना और शहीद भगत सिंह नगर में इस दौरान पूरे सिस्टम को ऑनलाइन अपनाया गया. वैक्सीन के स्टोरेज से लेकर लोगों को जानकारी देने तक प्रक्रिया का ऑनलाइन तरीके से पालन किया गया. अन्य राज्यों में भी यही प्रक्रिया 28, 29 दिसंबर को अपनाई गई.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ही वैक्सीनेशन को लेकर जानकारी दी. पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि देश में कोरोना वैक्सीन को लेकर तैयारी अपने अंतिम चरण में हैं, जल्द ही दुनिया का सबसे बड़ा कोरोना वैक्सीनेशन का प्रोग्राम शुरू कर दिया जाएगा. पीएम मोदी ने कहा कि लोगों को वैक्सीन से जुड़ी जानकारी उनके फोन पर ही मिलेगी.

साथ ही पीएम मोदी ने लोगों को चेताया और कहा कि कोरोना वैक्सीन से जुड़ी अफवाहों से बचें और किसी भी मैसेज को बिना पुख्ता किए आगे फॉरवर्ड ना करें. पीएम मोदी ने कहा कि वैक्सीन आने के बाद भी सभी को कड़ाई रखनी होगी.

आपको बता दें कि देश में जल्द ही कोरोना वैक्सीन को मंजूरी मिल सकती है. सीरम इंस्टीट्यूट द्वारा तैयार की जा रही कोविशील्ड को लेकर बीते दिन एक्सपर्ट कमेटी की बैठक हुई. हालांकि, कल तो मंजूरी नहीं मिली लेकिन एक जनवरी को होने वाली बैठक में मंजूरी मिलने के आसार हैं. ब्रिटेन में ऑक्सफोर्ड की वैक्सीन को मंजूरी मिल चुकी है, जिसके बाद भारत में वैक्सीन को मंजूरी मिलने के आसार बढ़े हैं.

Post navigation

Previous: सुपरहीरो ही नहीं कृष 4 में मेन विलेन के किरदार में भी नजर आएंगे अभिनेता ऋतिक रोशन
Next: बड़ी खबर : 1 जनवरी से Jio अपने सभी ग्राहकों के लिए डोमेस्टिक कॉल्स को मुफ्त करने जा रही

Related Stories

aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 1 month ago 0
jk-police-vacancy-225
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी

Sarvoday Times 1 month ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.