Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • Ind vs Aus: ऑस्ट्रेलिया ने डेविड वार्नर को टीम में किया शामिल, लेकिन तीसरा टेस्ट मैच खेलना तय नहीं
  • खेल
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • विदेश

Ind vs Aus: ऑस्ट्रेलिया ने डेविड वार्नर को टीम में किया शामिल, लेकिन तीसरा टेस्ट मैच खेलना तय नहीं

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
download (26)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही चार मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला 7 जनवरी से खेला जाना है। इस मैच से पहले टीम में चोटिल ओपनर डेविड वार्नर को शामिल किया गया है लेकिन उनके भारत के खिलाफ खेलने ना खेलने पर फैसला अभी नहीं हुआ है। वार्नर ने यह साफ किया कि वह 100 फीसदी फिटनेस हासिल करने की कोशिश में हैं और प्लेइंग इलेवन में होने पर फैसले टीम मैनेजमेंट करेगी।

शनिवार को वार्नर चोट पर बात करते हुए कहा, आज और कल हमारा ट्रेनिंग सेशन है, इसी वजह से मैं आपका इस बारे में ज्यादा कुछ नहीं बता पाउंगा कि अभी कैसा महसूस कर रहा हूं। पिछले कुछ दिनों से मैंने ट्रेनिंग नही की है लेकिन आज और कल ट्रेनिंग करने के बाद मैं आपको ज्यादा अच्छे से बता पाउंगा कि मैं अभी कैसा महसूस कर रहा हूं। मैं 100 फीसदी फिट हूं इसको लेकर तो संशय है।

वार्नर ने साफ किया वह खेलना चाहते हैं और इसके लिए हार संभव कोशिश करेंगे, “मैं वो सबकुछ करने के लिए तैयार हूं जिससे की मैदान पर वापसी कर सकूं और खेल पाउं। भले ही मैं 100 फीसदी फिट ना भी हूं तो भी वो सबकुछ करूंगा जिससे कि चयनकर्ता मुझे मैच में खेलने के लिए हरी झंडी दे दें।”

“मैंने इससे पहले नेट्स में बल्लेबाजी प्रैक्टिस की थी, इससे मुझे फायदा भी पहुंचा क्योंकि मुझे गेंद का इंतजार करना पड़ा ताकि वो मेरे क्षेत्र में आए। मैंने यूं ही बल्ला नहीं चलाया और गेंद को अच्छे से देखकर खेलने की कोशिश की। देखिए मेरे लिए इधर, उधर कई प्रतिबंध होंगे, मुझे लगता है कि जब आप मैच खेलने उतरते हैं तो आपके मन में किसी तरह का कोई संशय नहीं होना चाहिए कि आप कुछ शॉट्स नहीं खेल पाएंगे।”

“मेरे लिए तो विकटों के बीच तेजी से दौड़ लगाना ही सबसे ज्यादा अहम है, इससे ज्यादा कुछ नहीं। कौन का शॉट में खेल पाउंगा और कौन सा नहीं खेल पाउंगा से ज्यादा अहम है एक चुराना, इससे दूसरे खिलाड़ियों को काफी फायदा पहुंचता है। यही वो चीजों हैं जिनको मैं 100 फीसदी चाहता हूं, इस मामले में तो मैं समझौता नहीं करने वाला।”

Post navigation

Previous: पश्चिमी यूपी में बूंदाबांदी से बढ़ी ठिठुरन, पांच डिग्री तक गिरा तापमान
Next: NZ vs Pak: साल की शुरुआत में पाकिस्तान को लगा बड़ा झटका, कप्तान को लेकर मिली ये बुरी खबर

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.