Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • NZ vs Pak: साल की शुरुआत में पाकिस्तान को लगा बड़ा झटका, कप्तान को लेकर मिली ये बुरी खबर
  • खेल
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • विदेश

NZ vs Pak: साल की शुरुआत में पाकिस्तान को लगा बड़ा झटका, कप्तान को लेकर मिली ये बुरी खबर

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (27)

पाकस्तान क्रिकेट टीम के लिए साल की शुरुआत अच्छी नहीं हुई है। 2 जनवरी शनिवार को चोटिल चल रहे कप्तान बाबर आजम के न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर होने की खबर आई। दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला क्राइस्टचर्च में 3 जनवरी से खेला जाना है। पहले मैच में भी चोटिल होने की वजह से बाबर नहीं खेल पाए थे।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की तरफ से मैच से एक दिन पहले इस बात की जानकारी दी गई है कि नियमित कप्तान बाबर आजम दूसरे टेस्ट में नहीं खेल पाएंगे। शुक्रवार को उन्होंने ट्रेनिंग सेशन में हिस्सा लिया था जहां उनको तकलीफ महसूस हुई। जानकारी के मुताबिक अंगुठे में दर्द था जिसकी वजह से टीम मैनेजमेंट ने उनको मैच से बाहर रखने का फैसला लिया।

Babar Azam to miss Christchurch Test

More: https://t.co/8Tckoe1ojL pic.twitter.com/VcFAgZ19d2

— PCB Media (@TheRealPCBMedia) January 2, 2021

चोट की वजह से बाबर ने न्यूजीलैंड के दौरे पर तीन मैचों की टी20 सीरीज नहीं खेली थी। पहला टेस्ट मैच में भी वह टीम का हिस्सा नहीं हो पाए थे। पहले टेस्ट में बाबर की जगह मोहम्मद रिजवान ने कप्तानी की थी। न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को पहले मैच में 101 रन के बड़े अंतर से हराया था। सीरीज बचाने के लिए पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट मैच हर हाल में जीतना होगा

पाकिस्तानी की टीम के साथ काम कर रहे डॉक्टर सोहेल सलीम ने कहा, हमने बाबर आजम कि चोट में सुधार देखा था लेकिन उनको अभी भी पूरी तरह से फिट होने में वक्त लगेगा। वह हमारे कप्तान हैं और टीम के सबसे अहम बल्लेबाज इसी वजह से हम किसी तरह का कोई जोखिम नहीं लेना चाहते हैं। मेडिकल टीम उनको चोट पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और हमें इस बात की पूरी उम्मीद है कि वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली जाने वाली घरेलू सीरीज में फिट हो जाएंगे।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: Ind vs Aus: ऑस्ट्रेलिया ने डेविड वार्नर को टीम में किया शामिल, लेकिन तीसरा टेस्ट मैच खेलना तय नहीं
Next: विफल लेनदेन की रकम जल्द नहीं लौटाने पर सरकार सख्त, CCPA ने RBI से हस्‍तक्षेप करने को कहा

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 11 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 11 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 11 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.