Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • मुंबई में तीन कोरोना संक्रमितों की मौत, मार्च के बाद एक दिन का सबसे कम
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • स्वास्थ्य

मुंबई में तीन कोरोना संक्रमितों की मौत, मार्च के बाद एक दिन का सबसे कम

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
download (22)

मुंबई में रविवार को कोरोना संक्रमण के कारण तीन संक्रमितों की मौत हुई है। नगर आयुक्त आई एस चहल से मिली जानकारी के अनुसार बीते वर्ष मार्च के बाद से एक दिन में हुई मौतों के मुकाबले ये सबसे कम संख्‍या है। चहल के अनुसार ये महाराष्ट्र सरकार और बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) की कड़ी मेहनत का ही परिणाम है। सरकार द़वारा जारी की गई विज्ञप्ति के अनुसार तीन मरीजों की मौत के बाद मुंबई में मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 11,135 तक पहुंच गई है।

राज्य सरकार ने जारी की गई विज्ञप्ति में कहा कि शहर में एक दिन में 581 नए कोरोनोवायरस पॉजिटिव मामलों की पुष्टि हुई है जिसके बाद  कुल मामलों की संख्या 2,95,241 हो गई है। मुंबई डिवीजन, जिसमें मुंबई शहर और उप नगर शामिल हैं वहां 1,148 नए मामले सामने आये हैं और सात मौतें दर्ज हुईं है।

वहीं नासिक की बात करें तो बीते 24 घंटों में यहां कोरोना संक्रमणक 257 नए मरीज सामने आये है और कुल संक्रमितों की संख्‍या बढ़कर 1,10,882 तक पहुंच चुकी है। नौ संक्रमितों की मौत के बाद मरने वालों का आंकड़ा 1,983 तक पहुंच गया है।

मिली जानकारी के अनुसार  174 लोगों को स्‍वस्‍थ पाये जाने पर अस्‍पताल से छुट्टी दे दी गई है। अब तक 1,07,150 लोग इस महामारी के बाद स्‍वस्‍थ हो चुके हैं। महाराष्ट्र की बात करें तो राज्य में रविवार को कोरोना संक्रमण के 3,282 नए मामलों की पुष्टि हुई जिसके बाद राज्‍य में कुल संक्रमित मरीजों की संख्‍या बढ़कर 19,42,136 तक पहुंच गई। स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के अनुसार इस अवधि में इस संक्रमण के कारण 35 और रोगियों की मौत के बाद  राज्य में मृतकों की संख्या बढ़कर 49,666 तक पहुंच गई। स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के अनुसार 2,064 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद राज्‍य में स्‍वस्‍थ हो चुके लोगों की कुल संख्‍या 18,36,999 तक पहुंच गई। राज्‍य में अब तक कुल 54,317 संक्रमितों का इलाज जारी है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: दिल्ली : चांदनी चौक में हनुमान मंदिर को हटाकर बनाई गई सड़क, पर नहीं हटाया जाएगा पीपल का पेड़
Next: Ind vs Aus: हमें पसंद नहीं कि हमारे साथ जानवरों जैसा व्यवहार हो: टीम इंडिया

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 5 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 5 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 5 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.