Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • केरल में नया साल सेलिब्रेट कर रही हैं सोनाक्षी सिन्हा, देंखे ग्लैमरस तस्वीरें
  • देश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र

केरल में नया साल सेलिब्रेट कर रही हैं सोनाक्षी सिन्हा, देंखे ग्लैमरस तस्वीरें

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (29)

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों केरल में छुट्टियां मना रही हैं. सोनाक्षी ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर हाउसबोट की सवारी करते हुए कई तस्वीरें शेयर की. इस दौरान सोनाक्षी सफेद टीशर्ट और टाइट शॉर्ट्स में दिखाई दी. उन्होंने तस्वीरों को शेयर करते हुए केरल और देश की खूबसूरती को तीन शब्दों में लिखा है.

सोनाक्षी ने अपनी प्यारी तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, “भगवान का अपना देश.” इसके साथ ही उन्होंने हैशटैग केरल भी लिखा है. सोनाक्षी ने तीन तस्वीरें शेयर की हैं. एक तस्वीर सेल्फी है. जिसमें वोट हाउस की हल्की झलक देखने को मिल रही है और सोनाक्षी के पीछे नदी का पानी दिख रहा है. जबकि दूसरी तस्वीर में वह वोट हाउस की चौखट पर पैर फैलाकर बैठी हुई हैं.

यहां देखिए सोनाक्षी का इंस्टाग्राम पोस्ट-

जैकलीन फर्नांडीज ने किया कमेंट

तीसरी तस्वीर में सोनाक्षी ने हाउसबोट पर बने सोफे पर बैठी हैं और पानी और आसमान को मिलते हुए देख रही हैं. यहां आसमान और पानी का रंग एक जैसा नीला दिख रहा है. आसमान में हल्के बादल दिखाई दे रहे हैं. सोनाक्षी कैमरे की तरफ पीठ करके बैठी हैं. सोनक्षी की इस पोस्ट पर एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज भी कमेंट किया है. उन्होंने कमेंट में ‘गोडेस’ यानी देवी लिखा.

केरल में सेलिब्रेट कर रही हैं न्यू ईयर

सोनाक्षी ने इससे पहले भी केरल ट्रिप की कई तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया है. वह क्रिसमस के बाद से ही केरल में है और न्यू ईयर को सेलिब्रेट कर रही हैं. सोनाक्षी की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है. बात करे वर्कफ्रंट की, तो सोनाक्षी अगली बार अब ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ में नजर आएंगी. सच्ची घटना पर आधारित क्राइम एक्शन फिल्म में अजय देवगन, संजय दत्त, नोरा फतेही और शरद केलकर भी हैं.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: कृति सेनन ने सड़क पर यूं दौड़ाई बुलेट, जैकलीन ने कहीं यह बात, देंखे वीडियो
Next: दुनिया में कोरोना संक्रमितों की संख्या 8.56 करोड़ के पार, 18 लाख से ज्यादा लोगों की गई जान

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 6 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 6 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 6 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.