Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • दुनिया में कोरोना संक्रमितों की संख्या 8.56 करोड़ के पार, 18 लाख से ज्यादा लोगों की गई जान
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • विदेश
  • स्वास्थ्य

दुनिया में कोरोना संक्रमितों की संख्या 8.56 करोड़ के पार, 18 लाख से ज्यादा लोगों की गई जान

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
05_01_2021-global_corona_21239805

दुनिया में कोरोना महामारी का कहर जारी है। इस खतरनाक वायरस की चपेट में आकर संक्रमित होने वाले लोगों का वैश्विक आंकड़ा साढ़े आठ करोड़ के पार पहुंच गया है। जबकि विश्वभर में कोरोना से मरने वालों की संख्या 18 लाख 52 हजार से ज्यादा हो गई है। सबसे ज्यादा मामले अमेरिका, भारत और ब्राजील में हैं।

जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के डाटा के अनुसार, मंगलवार सुबह दुनिया में कोरोना मरीजों की संख्या आठ करोड़ 56 लाख 44 हजार 224 हो गई। इनमें से दो करोड़ आठ लाख से ज्यादा केस अकेले अमेरिका में हैं। इस देश में कुल तीन लाख 53 हजार से अधिक मरीजों की जान गई है। इसके बाद भारत में एक करोड़ तीन लाख से ज्यादा मामले मिले हैं। ब्राजील में 77 लाख 53 हजार से अधिक पॉजिटिव केस पाए गए हैं और एक लाख 96 हजार से ज्यादा की मौत हुई है।

फ्रांस में 65 हजार की गई जान

फ्रांस में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 65 हजार से अधिक हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इस यूरोपीय देश में रविवार को 116 पीड़ितों की मौत हुई और 12 हजार 489 नए संक्रमित पाए गए। इससे देश में कोरोना मरीजों की संख्या 27 लाख 12 हजार से अधिक हो गई।

पाकिस्तान में 18 से खुलेंगे शिक्षण संस्थान

पाकिस्तान में शिक्षण संस्थानों को 18 जनवरी से चरणबद्ध तरीके से खोलने का निर्णय लिया गया है। महामारी की दूसरी लहर शुरू होने के बाद मुल्क के सभी स्कूलों को गत 25 नवंबर को बंद कर दिया गया था। यहां कुल चार लाख 88 हजार संक्रमित पाए गए और 10 हजार 350 की मौत हुई है।

चीन में वैक्सीनेशन शुरू

कोरोना के खिलाफ टीकाकरण अभियान में अब तक कुल 73 लाख 537 लोगों को वैक्सीन लगाई है। इस बीच देश में 33 नए केस पाए गए। वहीं, दक्षिण-पूर्व एशियाई देश इंडोनेशिया में अगले हफ्ते से बड़े पैमाने पर टीकाकरण अभियान शुरू होगा। यहां कुल सात लाख 70 हजार मामले मिले हैं।

 

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: केरल में नया साल सेलिब्रेट कर रही हैं सोनाक्षी सिन्हा, देंखे ग्लैमरस तस्वीरें
Next: केरल युवा आयोग महिलाओं को प्रदान करेगी नि: शुल्क मार्शल आर्ट प्रशिक्षण

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 5 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 5 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 5 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.