Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में बारिश या बूंदाबांदी से दिन कीहुई शुरुआत, गुरुग्राम में गिरे ओले
  • दिल्ली
  • देश

दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में बारिश या बूंदाबांदी से दिन कीहुई शुरुआत, गुरुग्राम में गिरे ओले

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (30)

रविवार से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला बुधवार सुबह से जारी है। दिल्ली के साथ एनसीआर के कई शहरों में बुधवार सुबह बारिश हुई। नोएडा-ग्रेटर नोएडा और गुरुग्राम में झमाझम बारिश हुई। वहीं, मौसम विभा की मानें तो बुधवार को दिल्ली-एनसीआर में कई दिनों से जारी बारिश का दौर अब लगभग खत्म हो जाएगा। बता दें कि बुधवार को दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी से दिन की शुरुआत हुई है, लेकिन सुबह कुहासे ने लोगों को परेशान किया। विजिबिलिटी कम होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार को दिनभर आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। बूंदाबांदी या हल्की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 22 और 12 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। बृहस्पतिवार से आसमान साफ हो जाएगा, लेकिन इसके बाद अगले कुछ दिन घनी धुंध परेशान करेगी।

आगामी कुछ दिनों में बढ़ेगी ठंड

वहीं, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, अब जहां एक ओर ठंड वापसी करेगी, वहीं धुंध भी परेशानी का सबब बन सकती है। इससे पहले मंगलवार को बादलों ने सुबह ही बरसना शुरू कर दिया था। कहीं झमाझम और कहीं बीच में रुक रुककर बारिश का यह दौर दोपहर तक चलता रहा। इसके बाद भी कहीं- कहीं पर हल्की बारिश हुई। सूरज के पूरे दिन ही दर्शन नहीं हुए। यही वजह रही कि तापमान सामान्य से अधिक होने के बावजूद ठिठुरन का एहसास होता रहा।

बृहस्पतिवार से सक्रिय होगा नया पश्चिमी विक्षोभ

वहीं, स्काईमेट वेदर के मुख्य मौसम विज्ञानी महेश पलावत ने बताया कि जम्मू कश्मीर की पहाड़ियों पर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर अब खत्म हो गया है। बृहस्पतिवार से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, लेकिन इस दौरान बारिश नहीं होगी बल्कि धुंध बढ़ेगी और ठंड भी एक बार फिर से वापसी करेगी। सप्ताहांत में न्यूनतम तापमान छह डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 20.8 जबकि न्यूनतम तापमान छह डिग्री अधिक 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 83 से 100 फीसद रहा। बारिश सुबह साढ़े आठ बजे तक 4.7 मि.मी. और फिर शाम साढ़े पांच बजे तक 1.3 मि.मी. दर्ज की गई।

Post navigation

Previous: महाराष्ट्र: मेडिकल छात्रों के अभिभावकों ने संस्थानोंद्वारा फीस मांगे जाने का किया विरोध
Next: दिल्ली समेत इन राज्यों के ज्यादातर इलाकों में बारिश और बर्फबारी से हवा स्वच्छ

Related Stories

Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 1 month ago 0
aaajad-1200x900
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’… दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (2)33
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

यूपी को फिर बांटने की कोशिश कर रहे समाजवादी: नितिन नवीन

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.