Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • ICC Test Ranking में नंबर वन बनी ये टीम, भारत के बाद ऑस्ट्रेलिया को भी पछाड़ा
  • खेल
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • विदेश

ICC Test Ranking में नंबर वन बनी ये टीम, भारत के बाद ऑस्ट्रेलिया को भी पछाड़ा

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (33)

न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच खेली गई दो मैचों की टेस्ट सीरीज के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आइसीसी ने टेस्ट रैंकिंग जारी है। नई टेस्ट रैंकिंग के मुताबिक, न्यूजीलैंड की टीम पहले स्थान पर पहुंच गई है। न्यूजीलैंड ने पहले भारत को और फिर ऑस्ट्रेलियाई टीम को धोबी पछाड़ लगाकर नंबर वन की कुर्सी हासिल की है। वहीं, बल्लेबाजों की बातें करें तो कीवी टीम के कप्तान केन विलियमसन टेस्ट क्रिकेट में नंबर वन बल्लेबाज बने हुए हैं।

न्यूजीलैंड की टीम ने अपनी सरजमीं पर पाकिस्तान की टीम का टेस्ट सीरीज में 2-0 से सूपड़ा साफ किया है। इसी के साथ न्यूजीलैंड की टीम के टेस्ट रैंकिंग में 118 अंक हो गए हैं। अभी तक कीवी टीम 116 अंकों के साथ ऑस्ट्रेलिया के बाद दूसरे नंबर पर थी, लेकिन अब ऑस्ट्रेलियाई टीम 116 अंकों पर रह गई है, जबकि न्यूजीलैंड के खाते में 118 अंक हैं। वहीं, भारत 114 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है। इस सीरीज से पहले न्यूजीलैंड की टीम तीसरे स्थान पर थी, लेकिन अब पहले स्थान पर है।

हालांकि, आइसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में अभी भी न्यूजीलैंड की टीम तीसरे स्थान पर है। WTC में ऑस्ट्रेलिया पहले नंबर पर है, जबकि भारतीय टीम दूसरे नंबर पर है। अंकों के मामले में कीवी टीम ऑस्ट्रेलिया और भारत से कहीं आगे है, लेकिन आइसीसी ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के लिए अंकतालिका में बदलाव किया था और जीत प्रतिशत के हिसाब से टीम को अंकतालिका में रहना था। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया सबसे ऊपर है। भारत दूसरे नंबर पर है, जबकि न्यूजीलैंड तीसरे नंबर पर है। तीनों टीमों में ज्यादा अंतर नहीं है।

आइसीसी मेंस टेस्ट रैंकिंग में बल्लेबाजों की बात करें तो सीरीज के पहले मैच के बाद ही केन विलियमसन नंबर वन बल्लेबाज बन गए थे। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खत्म हुए दूसरे टेस्ट मैच के बाद जो रैंकिंग जारी हुई थी। उसमें केन विलियमसन ने स्टीव स्मिथ और विराट कोहली को पीछे छोड़ा था, जबकि पाकिस्तान के खिलाफ एक शतक और एक दोहरा शतक लगाने के साथ वे अब लंबे समय तक नंबर वन पर रहेंगे।

Post navigation

Previous: भारी बर्फबारी के कारण तीन दिनों से कश्मीर जाने वाली सभी उड़ानें हुई रद्द
Next: 29 दिनों बाद पेट्रोल-डीजल के दामों में फिर हुई बढ़ोतरी, जानिए क्या है कीमत

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.