Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • 29 दिनों बाद पेट्रोल-डीजल के दामों में फिर हुई बढ़ोतरी, जानिए क्या है कीमत
  • देश
  • बिजनेस

29 दिनों बाद पेट्रोल-डीजल के दामों में फिर हुई बढ़ोतरी, जानिए क्या है कीमत

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
06_01_2021-petrol_21243159_113838586

पेट्रोल और डीजल के दाम में 29 दिनों बाद एक बार फिर बढ़ोतरी देखने को मिली है। दिल्ली में बुधवार को पेट्रोल की कीमत में प्रति लीटर 26 पैसे वृद्धि हुई इसके बाद यह 83.97 रुपये पर चला गया तो डीजल 25 पैसे महंगा होकर 74.12 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल की कीमतें बढ़कर क्रमश: 83.97 रुपये, 85.44 रुपये, 90.60 रुपये और 86.75 रुपये प्रति लीटर हो गई हैं। वहीं, चारों महानगरों में डीजल की कीमतें बढ़कर क्रमश: 74.12 रुपये, 77.70 रुपये, 80.78 रुपये और 79.46 रुपये प्रति लीटर हो गई हैं।

वहीँ अन्य शहरों की बात करें तो नोएडा में पेट्रोल 83.88 रुपये प्रति लीटर, पटना में पेट्रोल की कीमत 86.51 रुपये प्रति लीटर, रांची में पेट्रोल 83.00 रुपये प्रति लीटर और लखनऊ में 83.80 रुपये प्रति लीटर में बिक रहा है। अगर डीजल की बात की जाए तो नोएडा में डीजल 74.55 रुपये प्रति लीटर, पटना में डीजल 79.26 रुपये प्रति लीटर, रांची में एक लीटर डीजल की कीमत 78.44 और लखनऊ में डीजल 74.47 रुपये प्रति लीटर में बिक रहा है।

सरकार द्वारा संचालित तेल मार्केटिंग कंपनियां – इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम हर दिन सुबह 6 बजे से कीमतों में किसी भी बदलाव को लागू करती हैं। पेट्रोल-डीजल के भाव रोजाना बदलते हैं और सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं। आप इसकी जानकारी SMS के जरिये ले सकते हैं।

पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है।

अमेरिका में कच्चे तेल के भंडार में कोई विशेष हलचल नहीं है। इसके बावजूद कल कच्चे तेल के बाजार में आग लगी। ब्रेंट क्रूड (Brent Crude) के दाम में आज भी करीब 5 फीसद की तेजी देखने को मिली।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: ICC Test Ranking में नंबर वन बनी ये टीम, भारत के बाद ऑस्ट्रेलिया को भी पछाड़ा
Next: सोने के वायदा कीमतों में गिरावट, चांदी भी टूटी, जानें रेट

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 15 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 15 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 15 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.