Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • स्टॉक मार्केट: मजबूत वैश्विक संकेतों से 400 अंक उछला सेंसेक्स, निफ्टी ने बनाया रिकॉर्ड
  • देश
  • बिजनेस

स्टॉक मार्केट: मजबूत वैश्विक संकेतों से 400 अंक उछला सेंसेक्स, निफ्टी ने बनाया रिकॉर्ड

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
mcms

वैश्विक बाजारों से मिले मजबूत संकेतों से भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार को आरंभिक कारोबार के दौरान फिर गुलजार रहा। सेंसेक्स 400 अंकों से ज्यादा की छलांग लगाकर 48500 के ऊपर चला गया जबकि निफ्टी फिर नए शिखर को छुआ। निफ्टी रिकॉर्ड उंचाई पर खुलने के बाद 14,259 तक चढ़ा। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों पर आधारित प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स पिछले सत्र से 371.59 अंकों की तेजी के साथ 48,464.91 पर खुला और 48,503.71 तक उछला जबकि इस दौरान सेंसेक्स का निचला स्तर 48,365.58 रहा।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 50 शेयरों पर आधारित प्रमुख संवेदी सूचकांक निफ्टी पिछले सत्र से 121.05 अंकों की तेजी के साथ 14,258.40 पर खुला और 14,259.15 तक चढ़ा जबकि इस दौरान निफ्टी का निचला स्तर 14,221.65 रहा।

एशिया के अन्य बाजारों से मिले मजबूत संकतों से देश के शेयर बाजार में फिर तेजी लौटी है। जानकार बताते हैं कि निवेशकों में तेजी का रुझान है क्योंकि उनकी नजर अब कोरोना वायरस के बढ़ते मामले और अमेरिका में राजनीतिक अस्थिरता के बजाय आगे दुनियाभर में आर्थिक गतिविधियों में संभावित सुधार पर टिकी हुई है।

 

आज शुरुआती कारोबार में प्रमुख शेयरों में टीसीएस, सिप्ला, इंफोसिस, डॉक्टर रेड्डी और आईटीसी के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं हिंडाल्को, टटा स्टील, एचडीएफसी पावर ग्रिड और जेएसडब्ल्यू स्टील के शेयर लाल निशान पर खुले। सेक्टोरियल इंडेक्स में आज सभी सेक्टर्स हरे निशान पर खुले। इनमें फार्मा, आईटी, एफएमसीजी, मेटल, फाइनेंस सर्विसेज, रियल्टी, पीएसयू बैंक, बैंक, प्राइवेट बैंक, मीडिया और ऑटो शामिल हैं।

पिछले कारोबारी दिन आज घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत बढ़त पर हुई थी। इंडेक्स सेंसेक्स 285.67 अंक (0.59 फीसदी) ऊपर 48459.73 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 83.70 अंक (0.59 फीसदी) ऊपर 14230 के स्तर पर खुला था।

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया सात पैसे मजबूत

अमेरिकी मुद्रा की मजबूती और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के चलते रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार के दौरान अमेरिकी डॉलर के मुकाबले सात पैसे टूटकर 73.38 के स्तर पर आ गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में भारतीय रुपया शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 73.35-73.39 के दायरे में रहा।

 

Post navigation

Previous: देश में कोविड-19 वैक्‍सीन टीकाकरण से पहले हर्षवर्धन राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों से की मुलाकात
Next: सोने का वायदा कीमतों में आई गिरावट, जानें क्या हैं भाव

Related Stories

aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 1 month ago 0
jk-police-vacancy-225
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी

Sarvoday Times 1 month ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.