Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • सोने का वायदा कीमतों में आई गिरावट, जानें क्या हैं भाव
  • देश
  • बिजनेस

सोने का वायदा कीमतों में आई गिरावट, जानें क्या हैं भाव

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
20_07_2020-gold3_20532398

सोने एवं चांदी के वायदा भाव में शुक्रवार को गिरावट देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 10:29 बजे फरवरी, 2021 में डिलिवरी वाले सोने का भाव 202 रुपये यानी 0.40 फीसद टूटकर 50,702 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। इससे पिछले सत्र में सोने का दाम 50,904 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था। अप्रैल, 2021 में डिलिवरी वाले सोने का भाव 180 रुपये यानी 0.35 फीसद की गिरावट के साथ 50,760 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहा था। इससे पिछले सत्र में यानी गुरुवार को अप्रैल अनुबंध वाले सोने का दाम 50,940 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था।

वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सुबह 10:30 बजे मार्च, 2021 में डिलिवरी वाली चांदी की कीमत 302 रुपये यानी 0.43 फीसद की टूट के साथ 69,660 रुपये प्रति किलोग्राम पर रह गई। इससे पिछले सत्र में चांदी की कीमत 69,962 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही थी। दूसरी ओर, मई 2021 में कॉन्ट्रैक्ट वाली चांदी की कीमत 325 रुपये यानी 0.46 फीसद लुढ़ककर 70,655 रुपये प्रति किलोग्राम पर चल रही थी। इससे पिछले सत्र में मई अनुबंध वाली चांदी की कीमत 70,980 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही।

वैश्विक बाजार में सोने का दाम 

ब्लूमबर्ग के मुताबिक कॉमेक्स पर फरवरी, 2021 में डिलिवरी वाले सोने का भाव 2.40 डॉलर यानी 0.13 फीसद की गिरावट के साथ 1,911.20 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था। हाजिर बाजार में भी सोने के दाम में गिरावट देखने को मिली। वैश्विक बाजार में सोने की हाजिर कीमत 5.67 डॉलर यानी 0.30 फीसद की गिरावट के साथ 1,908.28 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी की कीमत

कॉमेक्स पर मार्च 2021 में डिलिवरी वाली चांदी की कीमत 0.16 डॉलर यानी 0.57 फीसद की टूट के साथ 27.11 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी। वहीं, हाजिर बाजार में चांदी की कीमत 0.13 डॉलर यानी 0.48 फीसद की गिरावट के साथ 27.01 डॉलर प्रति औंस पर चल रही थी।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: स्टॉक मार्केट: मजबूत वैश्विक संकेतों से 400 अंक उछला सेंसेक्स, निफ्टी ने बनाया रिकॉर्ड
Next: ड्रग्स मामला: इस आरोप में NCB सुशांत के पूर्व असिस्टेंट डायरेक्टर की कर रही तलाश

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 7 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 7 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 7 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.