Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • ड्रग्स मामला: इस आरोप में NCB सुशांत के पूर्व असिस्टेंट डायरेक्टर की कर रही तलाश
  • देश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र

ड्रग्स मामला: इस आरोप में NCB सुशांत के पूर्व असिस्टेंट डायरेक्टर की कर रही तलाश

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (26)

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के पूर्व असिस्टेंट डायरेक्टर ऋषिकेश पवार की तलाश कर रही है. ऋषिकेश पवार फरार हैं. ऋषिकेश की खोज में NCB ने सर्च अभियान शुरू की है. पवार से इस मामले में ड्रग्स को लेकर पहले भी एनसीबी ने पूछताछ की थी. पिछले साल बॉलीवुड ड्रग्स मामले की जांच के दौरान एक ड्रग्स सप्लायर ने ऋषिकेश पवार का नाम लिया था. सुशांत के स्टाफ दीपेश सावंत ने भी अपने बयान में ऋषिकेश का नाम लिया था और आरोप था कि वो सुशांत को ड्रग्स सप्लाई करता था.

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत को 7 महीने से ज्यादा हो गए है. उनकी मौत को जांच की जिम्मेदारी सीबीआई को दी गई है. इसके अलावा नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) भी ड्रग्स एंगल को लेकर अलग से जांच कर रही है. इस बीच खबर है कि NCB अब सुशांत के पूर्व असिस्टेंट डायरेक्टर ऋषिकेश पवार की तलाश कर रही है. वो लंबे समय से फरार है. आरोप है कि ऋषिकेश पवार भी सुशांत सिंह राजपूत को ड्रग्स सप्लाई करते थे.

पवार पिछले दिनों अग्रिम जमानत के लिए कोर्ट पहुंचे थे. उन्हें गिरफ्तार होने का डर था. गुरुवार को NDPS कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी . इसके बाद NCB ने उनकी तलाश तेज़ कर दी है. NCB के ज़ोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि पवार की वो तलाश कर रहे हैं. कहा जा रहा है कि पवार ने कुछ समय तक सुशांत सिंह के साथ काम किया था. लेकिन पिछले साल उन्हें हटा दिया गया था.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: सोने का वायदा कीमतों में आई गिरावट, जानें क्या हैं भाव
Next: मध्य प्रदेश के ‘लव जिहाद’ अध्यादेश को राज्यपाल ने दी मंजूरी

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 10 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 10 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 10 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.