Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • बिहार के भोजपुर में अपराधियों बीते 12 घंटे में दो लोगों को मारी गोली, एक की मौके पर मौत
  • क्राइम
  • देश
  • बिहार

बिहार के भोजपुर में अपराधियों बीते 12 घंटे में दो लोगों को मारी गोली, एक की मौके पर मौत

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (29)

भोजपुर में अपराधियों के मनोबल इतने बढ़ गए हैं कि वारदात को अंजाम देकर बड़े ही आसानी से निकल जाते है.इसकी झलक है कि अपराधियों ने बीते 12 घंटे में 2 लोगों को गोली मार दी जिसमें एक कि मौत हो गई वही दूसरा गम्भीर रूप से घायल है.
पहली घटना जिले के बड़हरा थाना क्षेत्र के सिन्हा ओपी अंतर्गत कवल छपरा गांव की है जहां गुरुवार की देर शाम हथियारबंद बदमाशों ने एक अधेड़ की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना को लेकर गांव एवं आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है.
घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सिन्हा ओपी का घेराव किया. तत्काल पुलिस घटना स्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई. जानकारी के अनुसार मृतक कवल छपरा गांव निवासी राम आशीष मलाह का 50 वर्षीय पुत्र परमात्मा मलाह है. जो मछली पालन कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था.

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि गुरुवार की देर शाम जब मलाह अपने घर के बाहर एक बांस के पेड़ के समीप खड़ा था, उसी वक्त हथियारबंद बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी. जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई.मृतक की हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है. कयास लगाए जा रहे हैं कि आपसी विवाद को लेकर हत्या की है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

दूसरी घटना आज अहले सुबह ट्रैक्टर मालिक को अपराधियों ने अपना निशाना बनाया. भोजपुर में हथियारबंद बदमाशों ने ट्रैक्टर मालिक को गोली मार कर जख्मी कर दिया. मामला जिले के चांदी थाना क्षेत्र के कुल्हड़िया ओवरब्रिज के समीप का है जहां आज सुबह बाइक सवार हथियारबंद बदमाशों ने एक ट्रैक्टर ऑनर को गोली मार दी.जिससे वो गंभीर रूप से जख्मी हो गया.

घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया. इधर घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंची. इसके बाद चांदी थाना इंचार्ज एवं पुलिस बल के द्वारा उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत को चिंताजनक देखते हुए पटना रेफर कर दिया.

जानकारी के अनुसार जख्मी युवक विशुनपुर गांव निवासी स्व.लक्ष्मण यादव का 26 वर्षीय पुत्र दुलारचंद यादव है. जख्मी युवक दुलारचंद यादव ने बताया कि उसका ट्रैक्टर चलता है. आज सुबह जब वह बाइक से ट्रैक्टर पर बालू लोड कर सकडडी गिराने जा रहा था, इसी बीच कुल्हड़िया ओवरब्रिज के समीप बाइक सवार दो हथियारबंद बदमाश आ धमके. इसके बाद उसे रोका और उससे पैसे मांगने लगे.

जब उसने पैसा देने से मना किया तो उक्त बदमाशो ने उसे गोली मार दी.जख्मी युवक को गोली बाये पैर में जांघ पर लगी है जो फंसी हुई है. हालांकि घटना का कारण पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पाया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

Post navigation

Previous: महाराष्ट्र: मुख्यमंत्री ने औरंगाबाद को कहा संभाजीनगर, कांग्रेस ने जताया ऐतराज
Next: वाशिंगटन में हो रही हिंसा को लेकर जो बिडेन ने डोनाल्ड ट्रम्प पर बोला हमला

Related Stories

aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 1 month ago 0
jk-police-vacancy-225
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी

Sarvoday Times 1 month ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.