Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • प्रियंका चोपड़ा ने यूके लॉकडाउन नियमों का किया उल्लंघन तो पुलिस ने किया यह काम
  • देश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार

प्रियंका चोपड़ा ने यूके लॉकडाउन नियमों का किया उल्लंघन तो पुलिस ने किया यह काम

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (31)

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपनी एक्टिंग और अपनी खूबसूरती से जगह बनाने वाली प्रियंका चोपड़ा को लेकर हाल ही में एक बड़ी खबर आई है। जी दरअसल वह इस समय अपने पति निक जोनास के साथ लंदन में समय बिता रहीं हैं। जी दरअसल कोरोना लॉकडाउन के कारण वह वहां फंसी हुईं हैं। अब हाल ही में प्रियंका पर यह आरोप लगा है कि ‘उन्होंने यूके लॉकडाउन नियमों को तोडा है। वह बुधवार को सलून गईं थीं जहां उनके साथ उनकी मम्मी डॉ मधु चोपड़ा और उनका डॉगी डायना भी थी।’

वैसे आप सभी को पता ही होगा कि लंदन में फरवरी के मध्य तक लॉकडाउन लगाया है। ऐसे में सामने आने वाली एक रिपोर्ट के मुताबिक, प्रियंका चोपड़ा बीते बुधवार (6 जनवरी) को शाम करीब 4।55 मिनट पर सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट जोश वुड ‘जोश वुड के स्टाइलिश सलून’ में पहुंचीं। इस दौरान सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट जोश वुड भी मौजूद थे। जैसे ही इस बारे में जानकारी पुलिस को मिली तो पुलिस भी सलून में पहुंची लेकिन नियम उल्लघंन पर दोनों पर किसी तरह का कोई जुर्माना नहीं लगाया गया है।

कहा जा रहा है दोनों को रिमाइंडर दिया गया। एक पुलिस प्रवक्ता ने एक बयान दिया है। इस बयान में उन्होंने कहा, ‘उन्हें ये सूचना शाम 5।40 पर मिली, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को कोविड 19 लॉकडाउन नियमों का पालन करने का रिमाइंडर दिया गया, साथ ही अन्य स्रोतों के लिए हस्ताक्षरित किया गया, फिलहाल कोई निश्चित जुर्माना या नोटिस जारी नहीं किया गया है।’ प्रियंका के बारे में बात करें तो वह लंदन में अपनी आगामी फिल्म, ‘टेक्स्ट फॉर यू’ की शूटिंग के लिए गईं थीं लेकिन अब वहीं फंस चुकीं हैं।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: पाकिस्तान की अदालत ने मसूद अजहर के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट किया जारी
Next: नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती मनाने के लिए PM मोदी की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय कमेटी का गठन

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 7 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 7 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 7 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.