Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • पिछले 24 घंटों में मिले 18 हजार से ज्यादा नए मामले, 19 हजार से अधिक हुए स्वस्थ
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • स्वास्थ्य

पिछले 24 घंटों में मिले 18 हजार से ज्यादा नए मामले, 19 हजार से अधिक हुए स्वस्थ

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
UP-COVID-19

भारत में कोरोना वायरस (COVID-19) के मामलों में गिरावट जारी है। एक बार फिर ठीक होने वाले मरीजों की संख्या नए मामलों से अधिक रही। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रविवार सुबह आठ बजे जारी आकंड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोरोना के 18 हजार 645 मामले सामने आए। वहीं 201 लोगों की मौत हो गई। 19 हजार 299 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। इस दौरान आठ लाख 43 हजार 307 सैंपल टेस्ट हुए।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में अब तक कोरोना के एक करोड़ चार लाख 50 हजार 284 मामले सामने आ गए हैं। वहीं एक्टिव केस दो लाख 23 हजार 335 है, जो कुल मामलों का 2.14 फीसद है।  लगातार 20 दिनों से एक्टिव केस की संख्या तीन लाख से कम है। अब तक कुल एक करोड़ 75 हजार 950 मरीज ठीक हो गए हैं। मरने वालों की संख्या एक लाख 50 हजार 999 है। रिकवरी रेट 96.42 फीसद और डेथ रेट 1.44 फीसद है।   भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आइसीएमआर) के मुताबिक देश में अब तक कोरोना संक्रमण का पता लगाने के लिए कुल 18 करोड़ 10 लाख 96 हजार 622 सैंपल टेस्ट हो गए हैं।

पिछले 24 घंटे के दौरान महाराष्ट्र में 57, केरल में 22, पश्चिम बंगाल में 20, छत्तीसगढ़ में 15 और दिल्ली और उत्तर प्रदेश के 12 लोगों की मौत हुई। महाराष्ट्र में अब तक 50,027, तमिलनाडु में  12,215, कर्नाटक में 12,138, दिल्ली में 10,666, पश्चिम बंगाल में 9,922, उत्तर प्रदेश में 8481, आंध्र प्रदेश में 7,128 शामिल हैं। पंजाब में 5,439 लोगों की मौत हो गई है।

नए स्ट्रेन से संक्रमित होने वालों की संख्या  90 हुई

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में ब्रिटेन में पाए गए कोरोना के नए स्ट्रेन से संक्रमित होने वालों की संख्या  90 हो गई है। शनिवार को आठ इससे संक्रमित पाए गए। इन मरीजों को उनके राज्यों के कोरोमा केयर सेंटर में अलग-अलग कमरों में आइसोलेट किया गया है। इनके परिजन और संपर्क में आने वाले लोगों को भी क्वारंटाइन में रखा गया है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी से बढ़ी ठण्ड, कश्मीर के कई जिलों का देश के दूसरे हिस्सों से टूटा संपर्क
Next: नाबालिग लड़की की शादी करने के मामलें में हाई कोर्ट ने दिल्ली सरकार जारी किया नोटिस

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 5 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 5 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 5 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.