Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • घरों की मांग बढ़ाने को क्रेडाई ने की बजट में टैक्स छूट की मांग, होम लोन पेमेंट पर अलग से छूट का सुझाव
  • देश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार

घरों की मांग बढ़ाने को क्रेडाई ने की बजट में टैक्स छूट की मांग, होम लोन पेमेंट पर अलग से छूट का सुझाव

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
08_01_2020-budget_19917659

रियल्टी कंपनियों के संगठन क्रेडाई ने सरकार से मांग की है कि आने वाले बजट में कर छूट का दायरा बढ़ाया जाए, ताकि घर की बिक्री में तेजी आ सके। संगठन ने होम लोन की मूल राशि के पेमेंट पर अलग से छूट का भी सुझाव दिया। इसके साथ ही संगठन का यह भी सुझाव है कि होम लोन के पेमेंट पर आयकर अधिनियम की धारा 80सी के तहत मिलने वाली कर छूट की सीमा को भी बढ़े।

गौरतलब है कि एक फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वित्त वर्ष 2021-22 के लिए बजट पेश करने वाली हैं। कन्फेडरेशन ऑफ रियल एस्टेट डेवलपर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (क्रेडाई) के पूरे देश में लगभग 20 हजार मेंबर्स हैं। संगठन ने सिफारिश की है कि रियल एस्टेट निवेश न्यास (रीट) में निवेश को बढ़ावा देने के लिए कर प्रोत्साहन मिले।

क्रेडाई ने कहा, ‘रियल एस्टेट क्षेत्र पहले से ही मुश्किल में है, इसने दो साल से अधिक समय से दिक्कतों को झेला है। कोरोना वायरस महामारी से रियल एस्टेट की दिक्कतें और बढ़ गई हैं। पहले इसने अस्तित्व के लिए संघर्ष किया अब यह क्षेत्र धीरे-धीरे उबर रहा है है।’ संगठन का यह भी सुझाव है कि तरलता सुनिश्चित करने के लिए कोषों तक पहुंच और रीपेमेंट की लंबी अवधि से डेवलपरों को मदद मिल सकती है।

संगठन का कहना है कि मांग को बढ़ावा देने के लिए सस्ते होम लोन तथा आवास क्षेत्र में निवेश पर कर छूट मिले। उसने कहा, ‘किफायती आवास, संयुक्त विकास को लेकर टैक्सेशन में सुधार और विदेशी निवेश को बढ़ावा देने के कदम अभी के समय की मांग हैं।’

उधर, चर्म निर्यात उद्यमियों को प्रोत्साहन राशि की दरकार है, उन्होंने भी बजट से उम्मीद लगाई है। इस उद्योग को पहले चर्म उत्पाद निर्यात करने पर मर्चेंडाइज एक्सपो‌र्ट्स फ्रॉम इंडिया स्कीम (एमईआइएस) के तहत प्रोत्साहन राशि मिलती थी। पहले इसे पांच फीसद रखा गया था, फिर यह तीन फीसद हो गया।

 

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: सोने-चांदी की वायदा कीमतों में आई तेजी, जानिए क्या हैं भाव
Next: बॉयफ्रेंड के साथ ड्रीम डेट पर गईं ‘बालिका वधु’ फेम अविका गौर

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 11 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 11 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 12 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.