Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • हॉलीवुड फिल्मकार क्रिस्टोफर नोलन ने बॉलीवुड स्टार्स के साथ काम करने की जताई इच्छा
  • देश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र

हॉलीवुड फिल्मकार क्रिस्टोफर नोलन ने बॉलीवुड स्टार्स के साथ काम करने की जताई इच्छा

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
christopher-nolan-1608096385

हॉलीवुड फिल्मकार क्रिस्टोफर नोलन का कहना है कि वह वापस भारत में आना चाहते हैं और फिर से शूटिंग करना चाहते हैं. उन्होंने कहा है कि वे यहां आकर भारतीय अभिनेताओं के साथ काम करेंगे. नोलन ने मीडिया से कहा, “मैं कभी भी बहुत आगे के समय की योजना नहीं बनाता. लेकिन मुझे भारत में एक अद्भुत अनुभव हुआ और मैं निश्चित रूप से यहां वापस आना चाहता हूं और भारतीय अभिनेताओं के साथ भारत में और ज्यादा काम करना चाहता हूं. मुझे नहीं पता कि मैं आगे क्या करने वाला हूं.”

ऑस्कर विजेता नोलन 2012 की अपनी वैश्विक ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘द डार्क नाइट राइजेस’ के कई अहम सीन जोधपुर में फिल्माए थे. इसके अलावा नई फिल्म ‘टेनेट’ के कुछ हिस्से मुंबई में फिल्माए.

‘टेनेट’ में बॉलीवुड अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया समेत कई भारतीय प्रतिभाएं शामिल हैं. इसे लेकर नोलन ने पहले कहा था, “मुंबई के फिल्म निर्माताओं से मिलने और मुंबई के दर्शनीय स्थलों को देखने का अनुभव मेरे लिए बहुत प्रेरणादायक रहा. इसने मुझे यह सोचने पर मजबूर किया कि कैसे यहां वापस आ सकूं और काम कर सकूं.”

वार्नर ब्रदर्स पिक्च र्स के इस प्रोजेक्ट में रॉबर्ट पैटिनसन, जॉन डेविड वॉशिंगटन, एलिजाबेथ डेबिकी, केनेथ ब्रनाग, माइकल केन, आरोन टेलर-जॉनसन और क्लेमेंस पोइसी भी शामिल हैं. फिल्म को सात देशों – भारत, अमेरिका, ब्रिटेन, डेनमार्क, एस्टोनिया, इटली और नॉर्वे में शूट किया गया है.

Post navigation

Previous: दिल्ली के गाजीपुर पोल्ट्री बाजार पर रोक लगाने की मांग, HC में दायर हुई याचिका
Next: मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में जहरीली शराब पीने से 10 लोगों की गई जान, जांच में जुटी पुलिस

Related Stories

aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 1 month ago 0
jk-police-vacancy-225
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी

Sarvoday Times 1 month ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.