Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में जहरीली शराब पीने से 10 लोगों की गई जान, जांच में जुटी पुलिस
  • क्राइम
  • देश
  • मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में जहरीली शराब पीने से 10 लोगों की गई जान, जांच में जुटी पुलिस

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
12_01_2021-poisonous_liquor_21263469

मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में जहरीली शराब पीने से 10 लोगों की मौत हो गई है. सुमावली थाना इलाके के पहावली गांव में 3, जबकि बागचीनी इलाके के मानपुर गांव में 7 लोगों की मौत हुई है. ये घटना सोमवार की रात घटित हुई है.

जानकारी के अनुसार, मुरैना जिले में जहरीली शराब पीने से सात लोग बीमार भी पड़े हैं. उन सभी का जिला चिकित्सालय में इलाज कराया जा रहा है. गंभीर रूप से बीमार पड़ने पर एक व्यक्ति को ग्वालियर भेजा गया है, जहां उसका इलाज जारी है. जिला चिकित्सालय के डॉक्टर लोगों की जान बचाने में जुटे हुए हैं.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

अभी स्पष्ट रूप से पता नहीं चल पाया है कि इन लोगों की मौत अधिक शराब पीने से हुई है या जहरीली शराब पीने से. फिलहाल, पुलिस जांच में जुट गई है. उन्होंने बताया, “पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द से जल्द पता लगा लिया जाएगा. हम गांव के लोगों से भी पूछताछ कर रहे हैं.” पुलिस ने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा, जिसके बाद ये साफ हो सकेगा कि उनकी मौत कैसे हुई है.

गांव में दहशत का माहौल 

ग्रामीणों के मुताबिक, कई लोगों की मौत हो जाने से गांव में दहशत का माहौल है. वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि ये मौतें जहरीली शराब पीने की वजह से हुई है. गौरतलब है कि मानपुर पृथ्वी में बीते दिन एक व्यक्ति का अंतिम संस्कार भी किया गया है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: हॉलीवुड फिल्मकार क्रिस्टोफर नोलन ने बॉलीवुड स्टार्स के साथ काम करने की जताई इच्छा
Next: गुजरात में कोविड-19 टीकाकरण अभियान 25 हजार बूथों पर शुरू होगा, आज पहुंचेगी टीके की पहली खेप

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 6 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 6 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 6 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.