Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • स्टॉक मार्किट: शुरुआती कारोबार ने पकड़ी रफ्तार, भारती एयरटेल, ONGC और NTPC के शेयर में सबसे ज्यादा बढ़त
  • देश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार

स्टॉक मार्किट: शुरुआती कारोबार ने पकड़ी रफ्तार, भारती एयरटेल, ONGC और NTPC के शेयर में सबसे ज्यादा बढ़त

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
674792-share-mkt-dice

भारतीय शेयर बाजार बुधवार को बढ़त के साथ खुले हैं। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स बुधवार को 49,763.93 पर खुला। शुरुआती कारोबार में यह 0.27 फीसद या 135.87 अंक की बढ़त के साथ 49,652.98 पर ट्रेड करता दिखाई दिया। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स अधिकतम 49,795.19 अंक तक गया, जो सर्वकालिक उच्चतम स्तर है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 16 में तेजी और 14 में गिरावट देखने को मिली। सबसे अधिक तेजी भारती एयरटेल में 3.38 फीसद, ओएनजीसी में 3 फीसद और एनटीपीसी में 2.99 फीसद देखने को मिली।

उधर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी बुधवार को 14,639.80 पर खुला। शुरुआती कारोबार में निफ्टी 0.48 फीसद या 70.25 अंक की तेजी के साथ 14,633.70 पर ट्रेड करता देखा गया। शुरुआती कारोबार में निफ्टी के 50 शेयरों में से 34 शेयर हरे निशान पर और 16 शेयर लाल निशान पर ट्रेड करते देखे गए। शुरुआती कारोबार में निफ्टी के शेयरों में सबसे अधिक तेजी बीपीसीएल में 4.58 फीसद, भारती एयरटेल में 4.51 फीसद और आईओसी में 3.62 फीसद देखी गई।

सेक्टोरल सूचकांकों का हाल

शुरुआती कारोबार में बुधवार को कुल 11 सेक्टोरल सूचकांकों में से 4 लाल निशान पर और 7 हरे निशान पर दिखाई दिये। सूचकांकों में से निफ्टी बैंक में 0.41 फीसद, निफ्टी ऑटो में 0.56 फीसद, निफ्टी एफएमसीजी में 0.54 फीसद, निफ्टी मीडिया में 0.90 फीसद, निफ्टी मेटल में 0.66 फीसद, निफ्टी पीएसयू बैंक में 1.10 फीसद और निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.22 फीसद की तेजी दर्ज की गई। वहीं, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में 0.12 फीसद, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज 25/50 में 0.10 फीसद, निफ्टी आईटी में 0.01 फीसद और निफ्टी फार्मा में 0.08 फीसद की गिरावट देखी गई।

Post navigation

Previous: विराट कोहली की बेटी के लिए अस्पताल में इस वजह से किया था कड़ी सुरक्षा का इंतजाम
Next: सोने-चांदी के वायदा कीमतों में दर्ज हुई तेजी, जानिए तजा रेट

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.