Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • सोने-चांदी के वायदा कीमतों में दर्ज हुई तेजी, जानिए तजा रेट
  • देश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार

सोने-चांदी के वायदा कीमतों में दर्ज हुई तेजी, जानिए तजा रेट

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
17_02_2020-gold2_20038452

सोने-चांदी की घरेलू वायदा कीमतों में बुधवार सुबह बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर पांच फरवरी, 2021 वायदा के सोने का भाव बुधवार सुबह 0.65 फीसद या 317 रुपये की बढ़त के साथ 49,362 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। इसके अलावा पांच अप्रैल, 2021 के सोने का वायदा भाव इस समय 0.65 फीसद या 319 रुपये की तेजी के साथ 49,353 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वहीं, वैश्विक बाजार में भी बुधवार सुबह सोने की वैश्विक हाजिर और वायदा कीमतों में बढ़त देखी गई।

सोने के साथ ही चांदी की घरेलू वायदा कीमतों में भी बुधवार सुबह तेजी देखने को मिली। एमसीएक्स पर बुधवार सुबह पांच मार्च, 2021 वायदा की चांदी की कीमत 0.21 फीसद या 140 रुपये की तेजी के साथ 66,046 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखाई दी। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय बाजार में बुधवार सुबह चांदी की वायदा कीमत में तेजी और हाजिर कीमत में गिरावट देखी गई।

वैश्विक स्तर पर सोने का भाव

वैश्विक स्तर पर बुधवार सुबह सोने की वायदा और हाजिर दोनों कीमतों में तेजी देखने को मिली। ब्लूमबर्ग के मुताबिक, बुधवार सुबह सोने का वैश्विक वायदा भाव कॉमेक्स पर 0.83 फीसद या 15.30 डॉलर की तेजी के साथ 1,859.50 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया। इसके अलावा सोने का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 0.26 फीसद या 4.90 डॉलर की बढ़त के साथ 1,859.67 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

वैश्विक स्तर पर चांदी का भाव

वैश्विक स्तर पर बुधवार सुबह चांदी की वायदा कीमत में तेजी और हाजिर कीमत में गिरावट देखने को मिली। ब्लूमबर्ग के अनुसार, बुधवार सुबह कॉमेक्स पर मार्च, 2021 वायदा की चांदी का भाव 0.79 फीसद या 0.20 डॉलर की तेजी के साथ 25.64 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया। इसके अलावा इस समय चांदी का वैश्विक हाजिर भाव 0.05 फीसद या 0.01 डॉलर की गिरावट के साथ 25.55 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

 

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: स्टॉक मार्किट: शुरुआती कारोबार ने पकड़ी रफ्तार, भारती एयरटेल, ONGC और NTPC के शेयर में सबसे ज्यादा बढ़त
Next: जैस्मिन भसीन ने राहुल वैद्य के साथ अपने रिश्ते को लेकर कहीं यह बात

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 8 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 8 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 8 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.