Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • ब्रिटेन में जारी कोरोना का कहर, पिछले 24 घंटों में मिले 45 हजार से ज्यादा नए केस
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • विदेश
  • स्वास्थ्य

ब्रिटेन में जारी कोरोना का कहर, पिछले 24 घंटों में मिले 45 हजार से ज्यादा नए केस

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
BRITEN

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. दुनियाभर में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार तेजी से बढ़  रहे हैं. वहीं ब्रिटेन में मिले कोरोना के नए स्ट्रेन ने दुनिया भर में और ज्यादा दहशत फैला दी है. नया स्ट्रेन मिलने के बाद ब्रिटेन में कोरोना संक्रमण और मौत के मामलों मे तेजी से इजाफा हुआ हैं. पिछले 24 घंटों में यहां फिर तेजी से मामले बढ़े हैं. बता दें कि ब्रिटेन दुनिया का पांचवा सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित देश है.

यूके में 24 घंटों में 45,533 कोरोना के नए केस आए सामने

वर्ल्डोमीटर की रिपोर्ट के अनुसार ब्रिटेन में बीते 24 घंटों में 45,533 कोरोना के नए केस सामने आए हैं और 1,243  लोगों की मौत हुई है. यहां अबतक 31 लाख 64 हजार से ज्यादा लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं और 83,203 लोगों कोरोना से अपनी जान गंवा चुके है. वहीं अब तक 14 लाख 6 हजार 967 लोग ठीक भी हुए हैं. फिलहाल यूके में 1,673,881 एक्टिव केस हैं.

दुनियाभर में 6.58 करोड़ लोग हुए रिकवर
विश्वभर में पिछले 24 घंटे के दौरान 661,886 नए केस आए हैं और 15, 683 लोगों की मौत कोरोना से हुई. दुनियाभर में  अब तक 19 लाख से ज्यादा लोगों की मौत कोरोना वायरस से हो चुकी है. अभी तक सामने आए कुल संक्रमितों का आंकड़ा 9 करोड़ 19 लाख से ज्यादा हो गया है और 6 करोड़ 58 लाख से ज्यादा कोरोना संक्रमित रिकवर हुए हैं.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: परिणीति चोपड़ा की फ़िल्म द गर्ल ऑन द ट्रेन नेटफ्लिक्स पर होगीं रिलीज़, देखें ट्रेलर
Next: उत्तराखंड: कुमाऊं के मैदानी इलाकों में तापमान दर्ज की गई गिरावट, कोहरे ने बढ़ाई मुसीबत

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 5 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 5 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 5 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.