Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड: कुमाऊं के मैदानी इलाकों में तापमान दर्ज की गई गिरावट, कोहरे ने बढ़ाई मुसीबत
  • उत्तराखंड
  • देश
  • मेन स्लाइड

उत्तराखंड: कुमाऊं के मैदानी इलाकों में तापमान दर्ज की गई गिरावट, कोहरे ने बढ़ाई मुसीबत

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (33)

हवा के बदले मिजाज ने ठंड लौटा दी है। कुमाऊं के चम्पावत जिले में तापमान एक बार फिर शून्य से नीचे पहुंच गया है। हल्द्वानी समेत अन्य इलाकों में भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। तराई-भाबर में जबरदस्त कोहरा छा रहा है। मौसम विभाग ने मुताबिक बुधवार को भी मैदानी इलाकों में कोहरा छाने की संभावना है। कोहरे की वजह से तापमान में कमी आने की संभावना है। मौसम विभाग ने ऊधमसिंह नगर और नैनीताल जिलों के मैदानी इलाकों में अगले तीन दिन शीतलहर चलने का अलर्ट जारी किया है।

दस दिन बाद माइनस में तापमान

जनवरी शुरुआत में तापमान माइनस में पहुंचा था। मंगलवार को चम्पावत का तापमान फिर शून्य से नीचे पहुंच गया है। मौसम विभाग के मुताबिक दो जनवरी के बाद तापमान फिर से माइनस में पहुंचा है। अगले दो दिन तापमान सामान्य से कम रहने की संभावना है।

जनवरी रहता है सर्वाधिक सर्द

कुमाऊं के जनवरी सबसे अधिक सर्द रहता है। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक हल्द्वानी का दिसंबर का न्यूनतम औसत तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस रहता है। जनवरी में तापमान कम होकर 5.4 डिग्री पर आ जाता है। जबकि फरवरी का न्यूनतम औसत तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस रहता है। वहीं पर्वतीय क्षेत्र मुक्तेश्वर में दिसंबर का न्यूनतम औसत तापमान 3.3 डिग्री, जनवरी का 1.7 डिग्री व फरवरी का 2.3 डिग्री सेल्सियस रहा है।

मंगलवार को कुमाऊं के स्टेशनों का तापमान

स्टेशन          अधिकतम      न्यूनतम

हल्द्वानी         15.5             9.5

नैनीताल        17.0             6.0

मुक्तेश्वर        19.0             6.0

अल्मोड़ा        23.5             1.6

पिथौरागढ़      21.4             2.9

चम्पावत        20.2            -0.3

 

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: ब्रिटेन में जारी कोरोना का कहर, पिछले 24 घंटों में मिले 45 हजार से ज्यादा नए केस
Next: पीएम मोदी के करीबी रिटायर्ड IAS अधिकारी AK शर्मा भाजपा में हुए शामिल

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 6 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 6 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 6 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.