Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने खिचड़ी मेले का डाक टिकट और विशेष आवरण जारी किया
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार

सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने खिचड़ी मेले का डाक टिकट और विशेष आवरण जारी किया

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
03_01_2021-cm_yoginath_21231495

खिचड़ी मेले के लिए दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार की सुबह बाबा गोरखनाथ को खिचड़ी चढ़ाने के बाद गोरखनाथ मंदिर से खिचड़ी मिले का डाक टिकट और विशेष आवरण जारी किया। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार की डिजिटल डायरी का भी लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री की ओर से जारी किया गया दस रुपये का डाक टिकट गोरखपुर की पहचान होगा। डिजिटल डायरी में प्रदेश में हर तरह के कार्य की सूचना मिल जाएगी।

पोस्ट मास्टर जनरल ने विशेष कैंप का किया उद्घाटन

डाक विभाग की ओर से पूरी तैयारी पहले ही पूरी कर ली गई थी। मंदिर परिसर में विभाग का विशेष कैंप लगाया गया है। गुरुवार की सुबह पोस्ट मास्टर जनरल ने विशेष कैंप का उद्घाटन किया। कैंप मंदिर में 10 दिन तक लगा रहेगा। प्रवर अधीक्षक डाक ने बताया कि डाक टिकट और आवरण सुबह 11 बजे जारी किया गया।

डाक विभाग ने डाक टिकटों और आवरण की पांच हजार प्रतियां छपवाई हैं। मुख्यमंत्री द्वारा जारी कर दिए जाने के बाद उन प्रतियों का वितरण किया जाएगा। विशेष आवरण से जुड़े ब्रोशर पर खिचड़ी मेले की महत्ता का वर्णन किया गया है।

गोरखपुर महोत्सव के समापन समारोह में की थी घोषणा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को चंपा देवी पार्क में बने मुख्य मंच से गोरखपुर महोत्सव के समापन समारोह में डाक टिकट एवं डिजिटल डायरी जारी करने की घोषणा की थी। डिजिटल डायरी में प्रदेश सरकार से जुड़ी हर तरह की सूचनाएं मिलेंगी। कब कौन सा कार्यक्रम होने वाला है, इसकी जानकारी भी मिल सकेगी। मुख्यमंत्री ने इसकी घोषणा करते हुए कहा था कि अब सभी के हाथों में मोबाइल है तो डिजिटल डायरी भी होनी चाहिए।

आने वाले समय में डिजिटल डायरी काफी काम की होगी। प्रदेश में कौन से काम चल रहे हैं, इसकी जानकारी डिजिटल डायरी में मिल जाएगी। डाक टिकट एवं डिजिटल डायरी के लोकार्पण के दौरान मुख्यमंत्री ने सभी को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं भी दीं।

 

Post navigation

Previous: पीएम मोदी के करीबी रिटायर्ड IAS अधिकारी AK शर्मा भाजपा में हुए शामिल
Next: सुनील गावस्कर जो चाहें कहें, हमें इससे फर्क नहीं पड़ता : ऑस्ट्रेलियाई कप्तान

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.