Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • पीएम मोदी के करीबी रिटायर्ड IAS अधिकारी AK शर्मा भाजपा में हुए शामिल
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राज्य

पीएम मोदी के करीबी रिटायर्ड IAS अधिकारी AK शर्मा भाजपा में हुए शामिल

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
download (22)

प्रशासनिक सेवा के बाद राजनीतिक पारी खेलने को आतुर रिटायर्ड आइएएस अधिकारी अरविंद कुमार शर्मा गुरुवार को भाजपा में शामिल हो गए। मकर संक्रांति के पर्व पर लखनऊ में भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह के साथ उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा तथा भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह की मौजूदगी में एके शर्मा ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

शर्मा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का उनकी अनुपस्थिति में आभार जताते हुए कहा कि वह मऊ जिले के पिछड़े गांव से ताल्लुक रखते हैं। वह राष्ट्रवाद और पार्टी की सेवा के लिए राजनीति में आए हैं। पार्टी जो जिम्मेदारी सौंपेगी उसे स्वीकार करेंगे। अन्य सवालों का जवाब देने के बजाय शर्मा हाथ जोड़कर चले गए। अरविंद शर्मा जी की गिनती भारत सरकार के चुनिंदा अफसरों में होती है। लो प्रोफाइल रहते हुए पीएमओ और फिर एमएसएमई में बेहतरीन काम के लिए चर्चा में रहें है।

पूर्व आईएएस अधिकारी अरविंद कुमार शर्मा ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश भाजपा मुख्यालय में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। 1998 कैडर के गुजरात के चर्चित आईएएस अधिकारी अरविंद कुमार शर्मा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बेहद करीबी माना जाता है। दो वर्ष की नौकरी बाकी रहने के बाद भी स्वैच्छिक सेवानिवृति लेने वाले अरविंद कुमार शर्मा को एक व्यापक दृष्टिकोण वाला परिश्रमी अधिकारी माना जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ गुजरात के साथ पीएम ऑफिस, दिल्ली में भी काम करने का उनका लम्बा अनुभव है। वह उत्तर प्रदेश के मऊ जनपद से बहुत पिछड़े से इलाके से आते हैं।

माना जा रहा है कि अरविंद कुमार शर्मा को भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश से विधान परिषद सदस्य बनाने जा रही है। विधान परिषद की 12 सीट में से भाजपा का दस पर कब्जा बिल्कुल तय माना जा रहा है। भाजपा 16 जनवरी तो अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा करेगी।

Post navigation

Previous: उत्तराखंड: कुमाऊं के मैदानी इलाकों में तापमान दर्ज की गई गिरावट, कोहरे ने बढ़ाई मुसीबत
Next: सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने खिचड़ी मेले का डाक टिकट और विशेष आवरण जारी किया

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.