Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • यूपी में BJP के दस प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन, सबसे पहले डॉ. दिनेश शर्मा ने भरा पर्चा
  • उत्तर प्रदेश
  • देश

यूपी में BJP के दस प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन, सबसे पहले डॉ. दिनेश शर्मा ने भरा पर्चा

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
35a27641580f4001220e19f7da435962

उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 12 सीट के लिए होने वाले चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने दस प्रत्याशी उतारे हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ तथा डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की मौजूदगी में भाजपा के दस प्रत्याशियों ने विधान भवन में अपना-अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। सबसे पहले उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने अपना पर्चा भरा।

भाजपा के दस प्रत्याशियों ने सोमवार को विधान भवन में विधान परिषद सदस्य पद के लिए अपना नामांकन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी मौजूद थे। इससे पहले भाजपा के प्रदेश कार्यालय से बड़ी संख्या में विधायकों तथा कार्यकर्ता के साथ भाजपा के विधान परिषद प्रत्याशी विधान भवन में पहुंचे थे।

भारतीय जनता पार्टी के दस प्रत्याशियों में सबसे पहले उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके बाद भाजपा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने पर्चा दाखिल किया। इसके बाद विधान परिषद सदस्य लक्ष्मण आचार्य, कुंवर मानवेंद्र सिंह, भाजपा प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला, अश्विनी त्यागी, सलिल विश्नोई, सुरेंद्र चौधरी व धर्मवीर प्रजापति के साथ पीएम नरेंद्र मोदी के बेहद करीबी सेवानिवृत्त आइएएस अफसर अरविंद कुमार शर्मा ने भी अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

नामांकन दाखिल करने से पहले भाजपा के सभी प्रत्याशी पार्टी के राज्य मुख्यालय में एकत्रित हुए। इस दौरान महामंत्री संगठन सुनील बंसल सहित अन्य प्रमुख नेता उपस्थित थे। यहां से भाजपा उम्मीदवार मंत्रियों व विधायकों के साथ विधान भवन पहुंचे। भाजपा प्रत्याशी रिटायर्ड आइएएस अफसर अरविंद कुमार शर्मा अपने आवास से हर-हर महादेव के साथ साथ भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का जयघोष करने के बाद भाजपा कार्यालय के लिए निकले।

भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश विधान मंडल के उच्च सदन में यानी विधान परिषद में भी अपनी स्थिति मजबूत करने में लगी है। इसी क्रम में विधान परिषद की 12 सीटों के लिए होने वाले चुनाव में भाजपा ने अपने दस प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं। इन सभी की जीत तय है। विधायकों के संख्याबल के हिसाब से भाजपा की दसों सीट पर जीत पक्की है। विधान परिषद चुनाव के लिए मतदान 28 जनवरी को होना है। आज नामांकन का अंतिम दिन है। बसपा तथा कांग्रेस के साथ ही किसी निर्दलीय के नामांकन न दाखिल करने की स्थिति में नाम वापसी के दिन यानी 21 जनवरी को ही भाजपा के दस तथा समाजवादी पार्टी के दो प्रत्याशियों अहमद हसन तथा राजेंद्र चौधरी को निर्वाचन का प्रमाण पत्र भी मिल जाएगा।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: मध्यप्रदेश : माँ ने अपने 8 माह के इकलौते बेटे को कुल्हाड़ी से काटकर की हत्या
Next: यूपी: अमेजन प्राइम की वेब सीरीज तांडव के निर्देशक और लेखक पर लखनऊ में मुकदमा दर्ज

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 13 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 13 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 14 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.