Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • यूपी: अमेजन प्राइम की वेब सीरीज तांडव के निर्देशक और लेखक पर लखनऊ में मुकदमा दर्ज
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार

यूपी: अमेजन प्राइम की वेब सीरीज तांडव के निर्देशक और लेखक पर लखनऊ में मुकदमा दर्ज

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (27)

ऐक्टर सैफ अली खान, डिंपल कपाड़िया, सुनील ग्रोवर, तिग्मांशु धूलिया जैसे दिग्गज कलाकारों की चर्चित वेब सीरीज ‘तांडव’ रिलीज होते ही विवादों में घिर गई है। वेव सीरीज में कई अशोभनीय बातों और प्रधानमंत्री के गरिमामय पद को ग्रहण करने वाले व्यक्ति का चित्रण खराब तरीके से करने के मामले में डायरेक्टर अली अब्बास जफर, निर्देशक हिमांशु कृष्ण मेहरा, लेखक गौरव सोलंकी और अमेजन प्राइम की ओरिजनल कंटेन्ट इंडिया हेड अपर्णा पुरोहित के खिलाफ रविवार देर रात एफआईआर दर्ज कराई गई है। यह एफआईआर लखनऊ के हजरतगंज कोतवाली के सब इंस्पेक्टर अमरनाथ यादव की तहरीर पर लिखी गई है।

सब इंस्पेक्टर अमरनाथ ने एफआईआर में लिखा है कि इस वेव सीरीज के कई अंश सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। इसके बाद ही कई अधिकारियों ने इस सीरीज को देखा तो पाया गया कि सीरीज के प्रथम एपीसोड के 17 वें मिनट में देवी-देवताओं को बोलते दिखाया गया है जिसमें निम्न स्तरीय भाषा का प्रयोग किया गया है। इसी तरह कई जगह पर साम्पद्रायिक भावनाओं को भड़काने वाले संवाद है। महिलाओं का अपमान करने जैसे कई दृश्य है। इस सीरीज की मंशा एक समुदाय विशेष की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली है। लिहाजा इस सीरीज के निर्माता-निर्देशक व लेखक और अमेजन प्राइम के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराना जरूरी है। इस मामले में आईपीसी की धारा 153-ए, 295, 505 एक बी, 505 टू, 469,आईअी एक्ट 66, 66 एफ, 67 के तहत मुकदमा लिखा गया है।

ध्यान रहे। उत्तर प्रदेश में लोगों की भावनाओं से खिलवाड़ इतना आसान नहीं। @Uppolice ने वेब सीरीज #Tandav और #Mirzapur के निर्माता निर्देशक और अन्य लोगों के खिलाफ एफ आई आर दर्ज की। pic.twitter.com/zOWnLHs2q7

— Mrityunjay Kumar (@MrityunjayUP) January 18, 2021

सूचना प्रसारण मंत्रालय ने अमेजन प्राइम वीडियो के अधिकारियों को तलब किया
जेपी नेता समेत कई संगठनों की ओर से उठे बैन करने की मांग के बीच सूचना प्रसारण मंत्रालय ने अमेजन प्राइम वीडियो के अधिकारियों का तलब किया है। मंत्रालय ने अमेजन प्राइम वीडियो से सोमवार तक जवाब देने के लिए कहा है। मंत्रालय के एक सूत्र ने कहा, ‘मंत्रालय ने मामले (शिकायतों) का संज्ञान लिया है और अमेजन प्राइम वीडियो से स्पष्टीकरण देने को कहा है। मुंबई उत्तर-पूर्व से सांसद कोटक ने आरोप लगाया है कि ऐसे मंचों पर अक्सर हिंदू देवी-देवताओं को गलत तरीके से दिखाने का प्रयास किया जाता है। उन्होंने कहा कि विभिन्न संगठनों और व्यक्तियों ने शिकायत की है कि ‘तांडव’ वेब सीरीज में हिंदू देवी-देवताओं का उपहास किया गया है

Post navigation

Previous: यूपी में BJP के दस प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन, सबसे पहले डॉ. दिनेश शर्मा ने भरा पर्चा
Next: बिहार: शाहनवाज हुसैन और मुकेश सहनी ने विधान परिषद के लिए दाखिल किया नामांकन

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.