Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • गुजरात के सीएम जय रूपाणी ड्रैगन फ्रूट का नाम बदलकर ‘कमलम’ रखने का किया ऐलान
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राज्य

गुजरात के सीएम जय रूपाणी ड्रैगन फ्रूट का नाम बदलकर ‘कमलम’ रखने का किया ऐलान

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
red-dragon-fruit-1973815_1280

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ड्रैगन फ्रूट का नाम बदलकर ‘कमलम’ रखने का फैसला किया है. इस दौरान रूपानी ने कहा कि ड्रैगन फ्रूट का बाहरी आकार कमल जैसा होता है, इसलिए इसका नाम बदलकर कमलम रखा जाएगा. संस्कृत में कमलम का अर्थ कमल होता है.

मुख्यमंत्री रूपाणी ने कहा कि चीन के साथ जुड़े ड्रैगन फ्रूट का नाम हमने बदल दिया है. हाल के वर्षों में यह फल तेजी से लोकप्रिय हुआ है. इस फल में भरपूर मात्रा में एंटी ऑक्सीडेंट्स, विटामिन्स, प्रोटीन, कैलशियम आदि पाया जाता है.

मुख्यमंत्री बागवानी विकास मिशन के शुरुआत के मौके पर रूपाणी ने कहा, ”ड्रैगन फ्रूट के पेटेंट को कमलम नाम के लिए आवेदन दिया है. अब गुजरात सरकार ने फैसला किया है कि इस फल को कमलम कहा जाएगा.”

पिछले कुछ वर्षों से गुजरात के कच्छ और नवसारी इलाके के आसपास किसान इस फल की खेती कर रहे हैं. इन इलाकों में बड़ी मात्रा में ड्रैगन फ्रूट का उत्पादन भी हो रहा है.

ड्रैगन फ्रूट के नाम बदले जाने को लेकर रूपाणी ने कहा, ”कमलम शब्द से किसी को भी चिंतित नहीं होना चाहिए.” बता दें भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का चुनाव चिह्न कमल है और गुजरात में बीजेपी कार्यालय का नाम ‘श्री कमलम’ है.

लाल और गुलाबी रंग का यह फल सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होता है. यह फल खाने में बहुत स्वादिष्ट होता है. ज्यादातर गर्मियों में इस फल का सेवन किया जाता है.

ड्रैगन फ्रूट में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है. इसके अलावा इसमें 90 फिसद पानी होता है जो शरीर की चर्बी को कम करने में मदद करता है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति जो बिडेन ने कोरोना महामारी से मरने वालों को दी श्रद्धांजलि
Next: उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों पर हो रही बर्फबारी से मैदानी इलाकों में बढ़ी ठिठुरन, ठंडी हवाएं भी दे रही दस्तक

Related Stories

CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 10 hours ago 0
14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 1 day ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 1 day ago 0
| ReviewNews by AF themes.