Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों पर हो रही बर्फबारी से मैदानी इलाकों में बढ़ी ठिठुरन, ठंडी हवाएं भी दे रही दस्तक
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मेन स्लाइड

उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों पर हो रही बर्फबारी से मैदानी इलाकों में बढ़ी ठिठुरन, ठंडी हवाएं भी दे रही दस्तक

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (25)

उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों पर हो रही बर्फबारी से मैदानी इलाकों में ठंड काफी बढ़ गई है। पिछले कुछ दिन रात के समय शीतलहर से राहत मिली थी, लेकिन मंगलवार रात को एक बार फिर तेज ठंडी हवाओं से आदमी कांपने लगा। वहीं, मौसम विभाग की मानें तो 22 जनवरी तक हालात ऐसा ही रहेंगे। अभी दिन का तापमान सामान्य से करीब 4 डिग्री नीचे चल रहा है और राजधानी दिल्ली में यह गिरकर 3 डिग्री तक जा सकता है। बताया गया कि उत्तर पश्चिम से ठंडी हवाएं भी उत्तर भारत में दस्तक देंगी, जिसके चलते रात का तापमान और नीचे जाएगा।

इससे पहले, आईएमडी ने 13-15 जनवरी तक शीत लहर के बारे में चेतावनी जारी की थी, हालांकि, अब मौसम विभाग ने 22 जनवरी तक समय बढ़ा दिया है। बताया गया कि मंगलवार से हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और उत्तराखंड जैसे उत्तरी राज्यों में घना कोहरा छा सकता है। इसके अलावा, इससे गर्म दिन और अधिक ठंडी रातें होंगी।

उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और बिहार जैसे राज्यों में ठंड का मौसम जारी रहने की संभावना है क्योंकि तापमान सामान्य सीमा से नीचे चला जाएगा। जबकि, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पूर्वोत्तर राज्यों के कुछ हिस्सों, राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड, बिहार और उप-हिमालयी क्षेत्रों जैसे राज्यों में घने कोहरे की संभावना है।

मौसम की जानकारी देने वाली संस्था स्काइमेट के मुताबिक, आने वाले 24 घंटों में पूर्वी असम, अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड के उत्तरी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। अरुणाचल प्रदेश के ऊंचाई वालों इलाकों में एक-दो स्थानों पर हल्की बर्फबारी की भी संभावना है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: गुजरात के सीएम जय रूपाणी ड्रैगन फ्रूट का नाम बदलकर ‘कमलम’ रखने का किया ऐलान
Next: अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति के रूप में जो बाइडेन ने शपथ लेते ही किये ये बड़े काम। …

Related Stories

images (2
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

मुंगेरी लाल के हसीन सपने देखना बंद करें अखिलेश’… सपा पर बीजेपी प्रवक्ता का तीखा हमला

Sarvoday Times 9 hours ago 0
yogi_pamchayat_sahayak_1789548666305_Z9QR_17895486_1789801123377_ZNLE_1789801123562_IjKc_d2bc88f2-4af1-41ca-aa02-aea0bb0e957f_Y98B
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

जो नहीं कर पाए वे गिनते जाएं, हम नौकरियां देते जाएंगे: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 9 hours ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 9 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.