Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • जानें कब है सकट चौथ, तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा-विधि
  • देश
  • धर्म

जानें कब है सकट चौथ, तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा-विधि

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
Untitled-48-copy-9

हिन्दू धर्म में माघ महीने में पड़ने वाले सकट चौथ का काफी महत्व माना जाता है. वैसे तो सकट चौथ हर महीने में पड़ता है लेकिन माघ महीने के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि को पड़ने वाले सकट चौथ का अपना अलग ही महत्व है. इस दिन माताएं अपने संतान की लंबी आयु और सलामती के लिए दिन भर निर्जला व्रत रहकर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करती हैं. आइए जानते हैं सकट चौथ के शुभ मुहूर्त और पूजा-विधि के बारे में.

शुभ मुहूर्त:

  1. सकट चौथ का व्रत- 31 जनवरी 2021, दिन रविवार.
  2. सकट चौथ का शुभारम्भ- 31 जनवरी 2021, शाम 08 बजकर 24 मिनट से.
  3. सकट चौथ चंद्रोदय का समय- रात्रि 08 बजकर 41 मिनट पर.
  4. सकट चौथ की समाप्ति- 01 फरवरी 2021, शाम 06 बजकर 24 मिनट पर.

पूजा–विधि:

  1. सकट चौथ के दिन प्रातःकाल में जगकर स्नान आदि करके लाल वस्त्र धारण कर निर्जला व्रत का संकल्प लेना चाहिए.
  2. इस दिन भगवान गणेश के साथ ही चंद्र देव की भी पूजा की जाती है.
  3. माताएं पूरे दिन निर्जला व्रत रखकर रात में जब चन्द्रमा दिखाई देता है तब चांद को कुश से अर्ध्य देने के बाद भगवान गणेश की पूजा करती हैं और हवन भी करती हैं.
  4. हवन करने के बाद माताएं हवन कुंड की परिक्रमा करती हैं. परिक्रमा करने के बाद माताएं चंद्र देव के दर्शन करती हैं और हाथ जोड़कर उनसे अपनी संतान के सलामती की प्रार्थना करती हैं.
  5. पूजा के बाद माताएं दूध और शकरकंद खाकर अपना व्रत खोलती हैं
  6. अगर संभव हो तो माताओं को फलाहार में सेंधा नमक के सेवन से बचना चाहिए.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: उत्तराखंड के इन इलाकों में मौसम विभाग के अनुसार बारिश के साथ हो सकती है ओलावृष्टि
Next: प्रधानमंत्री मोदी पंहुचे असम, राज्य में एक लाख से ज्यादा लोगों को ‘पट्टा’ करेंगे आवंटित

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 10 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 10 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 10 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.