Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड के इन इलाकों में मौसम विभाग के अनुसार बारिश के साथ हो सकती है ओलावृष्टि
  • उत्तराखंड
  • देश
  • मेन स्लाइड

उत्तराखंड के इन इलाकों में मौसम विभाग के अनुसार बारिश के साथ हो सकती है ओलावृष्टि

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
26_11_2019-weatherdfg_19790492

उत्तराखंड में मौसम करवट बदलने लगा है। बदरीनाथ और केदारनाथ के आसपास की पहाड़ियों पर हिमपात शुरू हो गया है, जबकि गंगोत्री और यमुनोत्री में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी और देहरादून और हरिद्वार में बारिश के साथ ओलावृष्टि हो सकती है।

प्रदेश में जनवरी की शुरुआत में पहाड़ों में हिमपात और बारिश हुई थी। इसके बाद से मौसम साफ है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि  राज्य में पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टरबेंस) सक्रिय हो चुका है। फलस्वरूप उच्च हिमालय में बर्फ गिरने के आसार हैं तो मैदानी इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि संभव है। इस बीच प्रदेश में चम्पावत सर्वाधिक सर्द रहा। यहां न्यूनतम तापमान शून्य के करीब पहुंच गया है।

चोटियों पर बर्फबारी से ठिठुरन 

चमोली जिले की चोटियों पर हिमपात होने से जिले में ठिठुरन बढ़ गई है। बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब के अलावा जिले की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई है। ठंड से निजात पाने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। ठंड के बाद भी पर्यटन स्थल औली में पर्यटकों का जमावड़ा लगा हुआ है। बीते कुछ दिनों से जिले में लगातार धूप खिलने के कारण मौसम साफ था।

शुक्रवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए थे। दोपहर बाद बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब की चोटियों पर हल्की बर्फबारी हुई है। ठंड के चलते कस्बों, बाजारों में सड़कें अधिकतर समय सुनसान रही। विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल औली में ठंड के बाद भी पर्यटकों का जमावड़ा लगा हुआ है। पर्यटक औली पहुंचकर यहां की खूबसूरत वादियों का दीदार कर रहे हैं। रोपवे व चेयरलिफ्ट में बैठकर यहां के नजारों को अपनी नजरों में कैद कर रहे हैं।

विभिन्न शहरों में तापमान

शहर       अधि.      न्यून.

देहरादून     18.4     05.0

उत्तरकाशी   18.5     04.6

मसूरी       17.6     07.0

टिहरी       16.6     06.8

हरिद्वार      17.8     07.3

जोशीमठ    11.5     03.4

पिथौरागढ़   19.1     03.0

अल्मोड़ा    19.6     01.1

मुक्तेश्वर    17.4     04.8

नैनीताल     15.3     06.0

यूएसनगर    19.8    05.6

चम्पावत     17.2    0.2

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: उत्तराखंड: पुलिस ने नियमों का पालन न करने पर 86 स्पा सेंटरों का किया चालान
Next: जानें कब है सकट चौथ, तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा-विधि

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 8 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 8 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 8 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.