Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • यूपी: संक्रमण घटने के बावजूद सक्रिय मरीजों और मौतों के मामले में लखनऊ नंबर वन
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • स्वास्थ्य

यूपी: संक्रमण घटने के बावजूद सक्रिय मरीजों और मौतों के मामले में लखनऊ नंबर वन

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
24_01_2021-lucknow_coronavirus_news_21303529

पिछले कई हफ्तों से कोरोना संक्रमण घटने के बावजूद सर्वाधिक सक्रिय मरीजों और मौतों के मामले में लखनऊ नंबर वन बना हुआ है। हालांकि, पिछले दो दिनों से सक्रिय मरीजों की संख्या लखनऊ में 50 से भी कम हो गई है। बावजूद अब तक प्रदेश में सबसे ज्यादा सक्रिय मरीज यहीं पर हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार 23 जनवरी को लखनऊ में 1656 सक्रिय मरीज हैं। वहीं, 557 सक्रिय मरीजों के साथ मेरठ प्रदेश में दूसरे नंबर पर बना हुआ है। इसके बाद 314 सक्रिय मरीजों के साथ प्रयागराज तीसरे नंबर पर है। इसके बाद सभी जनपदों में 300 से भी कम सक्रिय मरीज हैं। पांच ऐसे जिले हैं, जहां पर सक्रिय मरीजों की संख्या 10 से भी कम है।

इसी तरह मौतों के मामले में भी 1165 मरीजों के साथ लखनऊ पहले नंबर पर बना हुआ है। इसके बाद 835 मौतों के साथ कानपुर दूसरे, 453 मौतों के साथ वाराणसी तीसरे, 434 मौतों के साथ मेरठ चौथे, 403 मरीजों के साथ प्रयागराज पांचवें नंबर पर है। हाथरस व कासगंज सिर्फ दो ऐसे जिले हैं, जहां पर कोरोनावायरस से 10 से भी कम मौतें हुई है।

सर्वाधिक सक्रिय मरीजों वाले में टॉप 5 जिले

लखनऊ  –     1656

मेरठ    –      557

प्रयागराज –     314

वाराणसी  –     232

मुजफ्फरनगर –  205

सबसे कम सक्रिय मरीजों वाले 5 जिले

हमीरपुर   –        03

महोबा     –       03

कौशांबी    –       03

चित्रकूट    –       04

महाराजगंज   –    06

सर्वाधिक मौतों वाले टॉप 5 जिले

लखनऊ   –   1165

कानपुर   –     835

वाराणसी  –     453

मेरठ     –      434

प्रयागराज  –     403

सबसे कम मौतों वाले 5 जिले

कासगंज   –      06

हाथरस    –      07

महोबा    –       12

चित्रकूट   –      15

श्रावस्ती  –       18

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: प्रधानमंत्री मोदी पंहुचे असम, राज्य में एक लाख से ज्यादा लोगों को ‘पट्टा’ करेंगे आवंटित
Next: यूपी 71 वां स्थापना दिवस 2021: CM योगी ने दीप प्रज्वलित कर अवध शिल्पग्राम समारोह का किया शुभारंभ

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 6 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 6 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 6 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.