Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • यूपी 71 वां स्थापना दिवस 2021: CM योगी ने दीप प्रज्वलित कर अवध शिल्पग्राम समारोह का किया शुभारंभ
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

यूपी 71 वां स्थापना दिवस 2021: CM योगी ने दीप प्रज्वलित कर अवध शिल्पग्राम समारोह का किया शुभारंभ

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
24_01_2021-up_71st_foundation_day_2021_21303454_122932667

उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस का विधिवत उद्घाटन रविवार को लखनऊ के अवध शिल्पग्राम में किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। यह यूपी दिवस का यह चौथा संस्करण है, जो 24 जनवरी से 26 जनवरी तक चलेगा। इस वर्ष उत्तर प्रदेश दिवस की थीम आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश, महिला युवा किसान, सबका विकास सबका सम्मान है। समारोह में प्रशिक्षित युवतियों ने मार्शल आर्ट का प्रदर्शन किया। इस दौरान युवतियों ने दिखाया कि वे मुसीबत के वक्त कैसे आत्मरक्षा कर सकती हैं। एक दृश्य के दौरान दिखाया गया कि युवती को पांच शोहदों ने छेड़खानी करते हुए घेर लिया। इस पर उसने बड़ी ही कुशलता पांचों शोददों को सबक सिखाते हुए चित कर दिया। 

उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के उद्घाटन समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वालों को सम्मानित किया गया। इसके तहत खेल जगत में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाले पुरुष एवं महिला खिलाड़ियों को लक्ष्मण पुरस्कार तथा रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार दिया गया। सीएम योगी ने रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार से स्वर्णिमा जायसवाल, हिमानी सिंह, साक्षी जौहरी, विमला सिंह, ज्योति, आकांक्षा चौधरी और लक्ष्मण पुरस्कार से नितिन तोमर, पुनीत कुमार, गौरव बालियान, सूरज यादव, राज कुमार, कुलदीप कुमार वरुन सिंह भाटी, सचिन चौधरी, अबू हुबैदा, आकाश को सम्मानित किया।

लखनऊ में आयोजित उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस समारोह में सीएम योगी आदित्यनाथ ने मनीष त्रिपाठी के सहयोग से तैयार किए गए विश्व के सबसे बड़े खादी के मास्क का लोकार्पण किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना और एक जनपद एक उत्पाद योजना के तहत उन्नत टूल किट का वितरण किया। एक जनपद एक उत्पाद योजना की रिपोर्ट का विमोचन भी किया। एमएसएमई विभाग का एप उद्यम सारथी भी लांच किया गया। इस दौरान उत्तर प्रदेश माटी कला बोर्ड से चयनित शिल्पियों को सम्मानित किया गया।

समारोह में सीएम योगी ने सामाजिक व राष्ट्रीय महत्व के कार्यों में सहयोग के लिए युवाओं को स्वामी विवेकानंद पुरस्कार से सम्मानित किया। दुग्घ उत्पादकों को गोकुल व नंद बाबा पुरस्कार से सम्मानित किया गया। समाज कल्याण विभाग की ओर से छात्रवृत्ति वितरण का शुभारंभ किया गया, जिसका शुभारंभ सीएम योगी ने किया। इस दौरान एक लाख 43 हजार 929 छात्रों को छात्रवृत्ति के लिए 39 करोड़ की धनराशि का आनलाइन वितरण किया गया। सीएम योगी ने इस दौरान कैलाश खेर की आवाज में गाया गया उत्तर प्रदेश गीत का लोकार्पण किया।

विभिन्न विभागों की योजनाओं से पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित किया गया। यूपी दिवस के मौके पर हुनर हाट प्रदर्शनी, ओडीओपी प्रदर्शनी, उत्तर प्रदेश सरकार की चार वर्ष की उपलब्धियों की प्रदर्शनी, संस्कृति विभाग की प्रदर्शनी, पर्यटन विभाग की प्रदर्शनी और गृह विभाग, महिला एवं बाल कल्याण विभाग की मिशन शक्ति पर आधारित प्रदर्शनी भी लगाई गई है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: यूपी: संक्रमण घटने के बावजूद सक्रिय मरीजों और मौतों के मामले में लखनऊ नंबर वन
Next: बाबर आजम ने बताया, पाकिस्तान के खिलाड़ियों को बड़ी टीमों के खिलाफ कैसे खेलना है

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 7 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 7 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 7 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.