Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए इस दिग्गज ने इंग्लैंड की टीम को दिया ये गुरू मंत्र
  • खेल
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • विदेश

भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए इस दिग्गज ने इंग्लैंड की टीम को दिया ये गुरू मंत्र

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
24_01_2021-jack_leach_free_glasses_specsavers_ben_stokes_21303469

पूर्व ऑफ स्पिनर ग्रीम स्वान चाहते हैं कि इंग्लैंड के स्पिनरों को भारत में आगामी टेस्ट सीरीज में धैर्य बनाए रखना चाहिए। स्वान ने इस दौरे के दौरान अहम भूमिका निभाने के लिए जेक लीच को चुना है। लीच और डॉम बेस की स्पिन जोड़ी ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में इंग्लैंड की जीत में पांच विकेट लिए थे, लेकिन गॉल में चल रहे दूसरे टेस्ट में घरेलू टीम की पहली पारी में वे एक भी विकेट नहीं ले सके।

भारत, श्रीलंका और बांग्लादेश में 60 विकेट चटकाने वाले 41 वर्षीय ग्रीम स्वान उपमहाद्वीप की पिचों में सफल होने के लिए आवश्यक कौशल के बारे में जानते हैं। हुसैन एंड की क्रिकेट शो पर बात करते हुए कहा, “एक बात जो मैं खुद से कहता था, वह यह थी कि स्पिन करनी है और गेंद स्पिन होती थी। यहां तक कि उस दिन भी जहां काफी सपाट पिच होती है।” भारत और इंग्लैंड के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज होनी है।

उन्होंने कहा, “अगर आप अच्छी गेंदबाजी करते हैं, खासकर भारत के खिलाफ, तो वे आपको बहुत सम्मान से खेलते हैं। वर्तमान टीम में वीरेंद्र सहवाग नहीं हैं; विराट कोहली जब स्पिन के खिलाफ बल्लेबाजी करते हैं तो खराब गेंद का इंतजार करते हैं। भारत बहुत ही धैर्यवान है, लेकिन अगर आप धैर्य रखने को तैयार हैं और पूरे दिन गेंदबाजी करेंगे तो आप विकेट लेंगे। आपको उनके लिए बहुत मेहनत करनी पड़ सकती है।”

स्वान ने कहा, “जैक लीच भारत में मेरे लिए एक ऐसे स्पिनर हैं, जिन्हें मेहनत करनी होगी र सीधे गेंदबाजी करने के लिए तैयार रहना होगा। बीच के स्टंप को पिच करना और बीच के ही स्टंप को हिट करना होगा। यदि जैक लीच ऐसा कर सकते हैं और एक दिन में लगभग 40 ओवर गेंदबाजी कर सकते हैं, तो आप स्ट्राइक गेंदबाजों को (मार्क) वुड, (जेम्स) एंडरसन और (स्टुअर्ट) ब्रॉड में रोटेट कर सकते हैं। मुझे लगता है कि यह भारत की टीम बेहतर और बेहतर हो रही है।”

Post navigation

Previous: बाबर आजम ने बताया, पाकिस्तान के खिलाड़ियों को बड़ी टीमों के खिलाफ कैसे खेलना है
Next: रिलायंस जियो जल्द 5G इंटरनेट सर्विस का करेगी लॉन्च, जानिए सबकुछ

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.