Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • रिलायंस जियो जल्द 5G इंटरनेट सर्विस का करेगी लॉन्च, जानिए सबकुछ
  • देश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार

रिलायंस जियो जल्द 5G इंटरनेट सर्विस का करेगी लॉन्च, जानिए सबकुछ

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (18)

रिलायंस जियो भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनियों में गिनी जाती है, जो ग्राहकों के लिए नए-नए प्लान भी पेश करती रहती है। रिलायंस ने 4 जी इंटरनेट सुविधा व सस्ते प्लान भी दिए, जिससे देश नहीं नहीं विदेशों में भी कंपनी ने मजबूती से अपनी पकड़ बनाई। अब उम्मीद लगाई जा रही है कि रिलायंस जियो 5जी नेटवर्क सर्विस को जल्द लॉन्च करने वाली है।

रिलायंस जियो के प्रमुख मुकेश अंबानी ने कहा है कि भारत इस समय डिजिटल रेवोल्यूशन के दौर से गुजर रहा है। इस मामले में दुनिया के आगे बड़े देशों में शामिल है। जियो प्लेटफॉर्म्स देश में 5G नेटवर्क सर्विस को लॉन्च करने के लिए तेजी से काम कर रही है। देश में 5G सर्विस पूरी तरह देश में उपलब्ध टेक्नोलॉजी के आधार पर विकसित की जाएगी। उन्होंने कहा, इससे केंद्र सरकार की ‘आत्मनिर्भर भारत योजना’ को बल मिलेगा।

मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज ने तीसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। दिसंबर 2020 को समाप्त तिमाही में रिलायंस इंडस्ट्रीज की टेलिकम्युनिकेशन इकाई रिलायंस जियो का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है। इस अवधि में तिमाही आधार पर रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुनाफे में 15.5 फीसदी की ग्रोथ देखने को मिली है। इसी तिमाही में रिलायंस जियो का मुनाफा 3489 करोड़ रुपए रहा है। वहीं, इसकी आय तिमाही आधार पर 5.3 फीसदी की बढ़त के साथ 19475 करोड़ रुपए रही है।

मुकेश अंबानी ने कहा है कि रिलायंस जियो अपने डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए स्वदेशी तकनीक के आधार पर देश में विकसित की जा रही 5G नेटवर्क सर्विस को उपलब्ध कराने के लिए तेजी से काम कर रही है। कंपनी का पूरा फोकस अभी इसी पर है। मुकेश अंबानी ने कहा कि रिलायंस जियो 5G सर्विस को किफायती बनाने और आम लोगों को उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि रिलायंस जियो की 5G सेवा प्रधानमंत्री मोदी के ‘आत्मनिर्भर भारत’ के विजन को पूरा करेगी। बता दें कि दिसंबर 2020 के अंत तक रिलायंस जियो नेटवर्क से कुल 41 करोड़ 8 लाख ग्राहक जुड़ चुके थे। इस तिमाही में 2 करोड़ 51 लाख ग्राहक जियो से जुड़े।

जियो का कुल डेटा ट्रैफिक क्रमिक रूप से 4 फीसदी बढ़कर 1,586 करोड़ GB हो गया, जबकि वॉइस ट्रैफिक तिमाही में क्रमिक 4.6 फीसदी बढ़कर 97,496 करोड़ मिनट जा पहुंचा। जियो नेटवर्क पर हर महीने प्रति ग्राहक डेटा खपत में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। पिछली तिमाही के 12.0 GB डेटा हर महीने प्रति ग्राहक के मुकाबले इस तिमाही में डेटा खपत 12.9 GB रही।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए इस दिग्गज ने इंग्लैंड की टीम को दिया ये गुरू मंत्र
Next: अपने पिछले उच्च स्तर से 8 हजार रुपये टूटा सोना, चांदी भी 12,500 रुपये टूटी, जानिए कीमत

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 11 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 11 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 11 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.