Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • सोने के वायदा कीमत में आई गिरावट, चांदी हुई महंगी, जानें क्या हैं रेट
  • देश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार

सोने के वायदा कीमत में आई गिरावट, चांदी हुई महंगी, जानें क्या हैं रेट

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
navbharat-times (2)

सोने के वायदा भाव में सोमवार को गिरावट देखने को मिली। हालांकि, चांदी के वायदा भाव में मामूली तेजी दर्ज की गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सुबह 10:21 बजे फरवरी में डिलिवरी वाले सोने का मूल्य 46 रुपये यानी 0.09 फीसद की गिरावट के साथ 49,094 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। इससे पिछले सत्र में फरवरी अनुबंध वाले सोने का दाम 49,140 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था। वहीं, अप्रैल 2021 में डिलिवरी वाले सोने का दाम 70 रुपये यानी 0.14 फीसद की गिरावट के साथ 49,228 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहा था। इससे पिछले सत्र में अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट वाले सोने का भाव 49,298 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था

वायदा बाजार में चांदी की कीमत 

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सुबह 10:22 बजे मार्च में डिलिवरी वाली चांदी की कीमत 84 रुपये यानी 0.13 फीसद की बढ़त के साथ 66,726 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रही थी। इससे पिछले सत्र में मार्च अनुबंध वाली चांदी की कीमत 66,642 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही थी।

वैश्विक बाजार में सोने का भाव 

ब्लूमबर्ग के मुताबिक कॉमेक्स पर अप्रैल, 2021 में डिलिवरी वाले सोने का भाव (Gold Rate) 3.10 डॉलर यानी 0.17 फीसद की गिरावट के साथ 1,856.80 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था। दूसरी ओर, सोने का हाजिर भाव 3.11 डॉलर यानी 0.17 फीसद की गिरावट के साथ 1,852.50 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी की कीमत

ब्लूमबर्ग के मुताबिक कॉमेक्स पर मार्च 2021 में डिलिवरी वाली चांदी की कीमत 0.03 डॉलर यानी 0.13 फीसद की बढ़त के साथ 25.59 डॉलर प्रति औंस पर चल रही थी। इसी तरह हाजिर बाजार में चांदी की कीमत 0.05 डॉलर यानी 0.20 फीसद की तेजी के साथ 25.54 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: वरुण धवन की दुल्हनियां नताशा दलाल आईने के सामने ऐसे हुईं तैयार, देंखे वीडियो
Next: RSS पर राहुल ने बोला हमला, कहा- नागपुर के ‘निकरवाले’ तमिलनाडु का भविष्य तय नहीं कर सकते

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 11 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 11 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 11 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.