Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • RSS पर राहुल ने बोला हमला, कहा- नागपुर के ‘निकरवाले’ तमिलनाडु का भविष्य तय नहीं कर सकते
  • देश
  • राजनीति

RSS पर राहुल ने बोला हमला, कहा- नागपुर के ‘निकरवाले’ तमिलनाडु का भविष्य तय नहीं कर सकते

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
rahulgandhi_750_1577525781_749x421

तमिल नाडु विधानसभा चुनाव से पहले दक्षिण में सियासी पारा चढ़ने लगा है. पोंगल पर्व के बाद राहुल गांधी फिर एक बार तमिलनाडु पहुंचे हैं. तमिलनाडु में अपने दौरे के दूसरे दिन राहुल गांधी ने केंद्र सरकार और RSS पर जमकर निशाना साधा. धारापुरम में रविवार को राहुल गांधी ने कहा कि नागपुर का ‘निकरवाला’ कभी भी तमिलनाडु का भविष्य तय नहीं कर सकता है. तमिलनाडु का भविष्य यहां के युवा तय करेंगे और मैं उनकी सहायता करने के लिए यहां आया हूं.

राहुल गांधी ने आगे कहा कि यहां ऐसी सरकार चाहिए, जो तमिल लोगों के हित के लिए काम करती हो. हम नरेंद्र मोदी को भारत की नींव को बर्बाद करने नहीं देंगे. इससे पहले इरोड में अपने संबोधन के दौरान राहुल गांधी ने लोगों से कहा था कि, ”मैं यहां आपको ये बताने नहीं आया हूं कि आपको क्या करना है. मैं आपसे अपने मन की बात करने भी नहीं आया हूं. मैं यहां आप लोगों की बात सुनने आया हूं. आप लोगों की समस्या सुनने आया हूं और उन समस्याओं का समाधान निकालने के कोशिश करने के लिए आया हूं.”

राहुल गांधी ने किसान आंदोलन का समर्थन करते हुए कहा कि, ”किसानों की समस्याओं को सुनने, समझने की जगह मौजूदा सरकार उन्हें आतंकवादी कहती है. इन ताकतों से हम मिलकर लड़ेंगे.” इससे पहले उन्होंने ट्वीट करते हुए मोदी सरकार को महंगाई के मोर्चे पर घेरा था.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: सोने के वायदा कीमत में आई गिरावट, चांदी हुई महंगी, जानें क्या हैं रेट
Next: दिल्ली में बर्फीली हवाओं के चलते अगले चार दिनों तक कड़ाके की ठंड लोगों को करेगीं परेशान

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 10 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 10 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 10 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.