Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • जानें पौष पूर्णिमा पर स्नान व दान व्रत का क्या होता है महत्व ?
  • देश
  • धर्म

जानें पौष पूर्णिमा पर स्नान व दान व्रत का क्या होता है महत्व ?

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (24)

हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व है. पौष पूर्णिमा 28 जनवरी 2021, गुरुवार को है. पौराणिक मान्यता है कि इस दिन व्रत और गंगा स्नान करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं और जातक जन्म-मरण के बंधन से छूट जाता है.

इससे अलावा इस दिन जरूरतमंद लोगों को दान देने और सूर्य देव को अर्घ्य देने का ख़ास महत्व है.इस बार पूर्णिमा तिथि 28 जनवरी 2021 दिन गुरुवार को 01 बजकर 18 मिनट से आरंभ होकर 29 जनवरी 2021 दिन शुक्रवार को 12 बजकर 47 मिनट तक रहेगी. आइए जानते हैं पौष पूर्णिमा पर स्नान और दान का महत्व…

पौष पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान का बहुत महत्व बताया गया है. कहा जाता है कि इस दिन गंगा स्नान करने से मनुष्य को मोक्ष की प्राप्ति होती है. स्नान करने के पश्चात दान भी जरूर करना चाहिए.

इस दिन गंगा में डुबकी लगाने से सारे पापों का नाश होता है. इस दिन गंगा नदी पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु स्नान करने के लिए पहुंचते हैं.

माना जाता है कि इस दिन गंगा स्नान करने से पूरे वर्ष गंगा स्नान करने का फल मिलता है. इस दिन गंगा सहित पवित्र नदियों और तीर्थों में स्नान करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है, पापों का नाश होता है.

पौष मास की पूर्णिमा पर दान करने का भी विशेष महत्व बताया गया है. स्नान के बाद मंत्र जाप के पश्चात सफेद तिल, सफ़ेद वास्तु वस्तुओं और जल का दान करें.

रात्रि में चन्द्रमा को तांबे के लोटे से अर्घ्य जरूर दें. यदि सामर्थ्य हो तो पूर्णिमा के दिन जल और फल ग्रहण करके उपवास रख सकते हैं. ऐसा करने से आपका तन एवं मन शुद्ध होगा.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: चाणक्य नीति: प्रेम और विवाह के रिश्ते में इन चार लोगों को कभी नहीं मिलती निराशा
Next: बांग्लादेश टीम के पूर्व क्रिकेटर को सलेक्शन पैनल में मिला स्थान, बोर्ड का फैसला

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 11 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 11 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 11 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.