Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • बांग्लादेश टीम के पूर्व क्रिकेटर को सलेक्शन पैनल में मिला स्थान, बोर्ड का फैसला
  • खेल
  • देश

बांग्लादेश टीम के पूर्व क्रिकेटर को सलेक्शन पैनल में मिला स्थान, बोर्ड का फैसला

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
download (23)

बाएं हाथ के स्पिनर अब्दुर रज्जाक को बांग्लागेश क्रिकेट बोर्ड यानी बीसीबी ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। अब्दुर रज्जाक को नाम बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने चयन पैनल में शामिल किया है। समाचार पत्र ढाका ट्रिब्यून की एक रिपोर्ट कीम मानें तो बीसीबी निदेशकों के बीच बुधवार को हुई ऑनलाइन बैठक में चयन पैनल को लेकर काफी चर्चा हुई। इसी बीच दिग्गज क्रिकेटर अब्दुर रज्जाक को टीम के सलेक्शन पैनल में शामिल करने के फैसले को भी मंजूरी दी गई।

हालांकि, अभी इस बात की पुष्टि नहीं है कि 200 इंटरनेशनल मैच खेलने वाले अब्दुर रज्जाक को क्या बीसीबी ने सलेक्शन कमेटी का चेयरमैन चुना है या फिर वे इस समिति के सदस्य के तौर पर ही कार्यभार संभालेंगे। बीसीबी ने मिन्हाजुल आबेदीन और हबीबुल बशर के नेतृत्व वाले दो सदस्यीय चयन पैनल पर भी अपना विश्वास बनाए रखा। इसी चयन समिति का हिस्सा अब्दुर रज्जाक होंगे, जो इस पैनल के तीसरे सदस्य होंगे।

चयन समिति का हिस्सा बनने के बाद अब्दुल रज्जाक ने कहा है कि वह नई भूमिका निभाने के लिए उत्सुक हैं और घरेलू क्रिकेट में उनकी भागीदारी उनके लिए फायदेमंद होगी, यह देखते हुए कि वह जानते हैं कि क्रिकेटरों को विभिन्न परिस्थितियों पर कैसी प्रतिक्रिया देंगे। आपको जानकर हैरानी होगी कि अब्दुर रज्जाक ने अभी तक प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से संन्यास नहीं लिया है। हालांकि, अब उनको संन्यास लेने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

स्पिनर अब्दुर रज्जाक ने कहा, “बीसीबी ने मुझे सूचित किया कि मुझे चयन पैनल में शामिल किया गया है। मुझे लगता है कि यह एक नई चुनौती है और मैं इसके लिए तत्पर हूं।” आपकी जानकारी के लिए बता दें, अब्दुर रज्जाक ने बांग्लादेश की टीम के लिए 13 टेस्ट, 153 एकदिवसीय और 34 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने क्रमश: 28, 207 और 44 विकेट झटके हैं। इसके अलावा वे घरेलू क्रिकेट में काफी सक्रिय रहे हैं।

Post navigation

Previous: जानें पौष पूर्णिमा पर स्नान व दान व्रत का क्या होता है महत्व ?
Next: टीम इंडिया को उसी के घर में हराना इंग्लैंड के लिए होगा बहुत कठिन, टीम के पूर्व कोच का खुलासा

Related Stories

WhatsApp Image 2026-09-30 at 6.12.07 PM
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल

डॉ. संजय कपूर फिर बने यूपी टी-20 लीग के चेयरमैन

Sarvoday Times 1 month ago 0
aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 1 month ago 0
jk-police-vacancy-225
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.