Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • इस राज्य सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर लगने वाले वैट की दर में दो प्रतिशत की कमी
  • देश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार

इस राज्य सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर लगने वाले वैट की दर में दो प्रतिशत की कमी

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
IMG_20210129_095132

राजस्थान सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर लगने वाले वैट की दर में 2 फीसद की कमी की है। सरकार की ओर से गुरुवार को इस बाबत आदेश जारी किए गए। यह आदेश उसी दिन रात 12 से प्रभावी हो गया है। इस आदेश के बाद प्रदेश वासियों को डीजल और पेट्रोल के दामों में थोड़ी राहत मिली है। वैट में कटौती के बाद पेट्रोल 1 रुपए 35 पैसे और डीजल 1 रुपए 32 पैसे सस्ता हुआ है। जयपुर में पेट्रोल के दाम 92 रुपए 51 पैसे और डीजल के भाव 84 रुपए 62 पैसे प्रति लीटर हैं। राज्य में पेट्रोल पर अब 36 फीसद और डीजल पर 26 फीसद वैट लिया जाएगा। पहले दोनों पर क्रमशः 38 फीसद और 28 फीसद वैट लिया जाता था। मालूम हो कि राजस्थान में पेट्रोल डीजल पर देश में सबसे ज्यादा वैट लगता है।

राजस्थान के श्रीगंगानगर में सोमवार को पेट्रोल 100 रुपये पार हो गया। यहां पर प्रीमियम पेट्रोल 101.54 रुपये प्रति लीटर बिका। जबकि सामान्य पेट्रोल 97.69 रुपये प्रति लीटर बिका। कोरोना के दौरान राजस्व जुटाने के लिए राजस्थान सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर 10 फीसद अतिरिक्त वैट लगा दिया। रेजिडेंट पेट्रोल डीजल एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनीत बगई ने पिछले दिनों राजस्थान सरकार से वैट कम किए जाने की मांग की थी, इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी सरकार से वैट घटाने का आग्रह किया था।

उल्लेखनीय है कि प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। बदली हुई कीमतें सुबह छह बजे से लागू हो जाती हैं। पेट्रोल और डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जुड़ जाती हैं जिसके बाद इसके दाम बढ़ जाते हैं। पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी ले सकते हैं। इसके लिए आपको आरएसपी और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है।

Post navigation

Previous: नोवावैक्स कोरोना वैक्सीन यूके परीक्षण में 89% प्रभावी, दक्षिण अफ्रीका में आंकड़ा हुआ कम
Next: 34 साल में टेस्ट डेब्यू करने वाले पाकिस्तानी स्पिनर की घातक गेंदबाजी, 87 साल पुराना तोड़ा रिकॉर्ड

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.