Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • 34 साल में टेस्ट डेब्यू करने वाले पाकिस्तानी स्पिनर की घातक गेंदबाजी, 87 साल पुराना तोड़ा रिकॉर्ड
  • खेल
  • देश
  • विदेश

34 साल में टेस्ट डेब्यू करने वाले पाकिस्तानी स्पिनर की घातक गेंदबाजी, 87 साल पुराना तोड़ा रिकॉर्ड

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (19)

पाकिस्तान क्रिकेट टीम 13 साल बाद साउथ अफ्रीका के साथ घर पर कोई टेस्ट मैच खेल रही है। दो मैचों की टेस्ट सीरीज के मुकाबले में मेजबान टीम ने दमदार प्रदर्शन किया है। इस मैच में डेब्यू कर रहे 34 साल के नौमान अली ने दूसरी पारी में 5 विकेट चटकाते हुए नया कीर्तिमान स्थापित किया। टेस्ट क्रिकेट में 71 साल में डेब्यू मैच की एक पारी में 5 विकेट लेने वाले वह पहले गेंदबाज बने हैं।

कराची में साउथ अफ्रीका के साथ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन पाकिस्तान ने मैच पर शिकंजा कस लिया। पहली पारी में 220 रन पर आउट होने वाली मेहमान टीम दूसरी पारी में महज 245 रन ही बना पाई। पाकिस्तान ने पहली पारी में फवाद आलम के शतक के दम पर 378 रन बनाए थे। पाकिस्तान ने पहली पारी के आधार पर 158 रन की बढ़त बनाई थी। साउथ अफ्रीका की टीम इस मैच में महज 88 रन की लक्ष्य ही मेजबान टीम के सामने रख पाई।

A five-wicket haul on debut for Nauman Ali ⭐

He becomes the 12th Pakistan player to take a five-for on Test debut.

What a start to his career!https://t.co/bKUlZ9eE9J

— ICC (@ICC) January 29, 2021

नौमान अली ने बनाया कीर्तिमान

पाकिस्तान की तरफ से पहला टेस्ट खेलने उतरे नौमान ने दूसरी पारी में 25.3 ओवर में 35 रन देकर 5 विकेट हासिल किए। पाकिस्तान की तरफ से पहले बाएं हाथ के स्पिन जिन्होंने ऐसा किया है। टेस्ट डेब्यू पर एक पारी में 5 विकेट लेने वाले नौमान पाकिस्तान के चौथे स्पिनर हैं जबकि 12वें गेंदबाज जिनके नाम यह खास उपलब्धि जुड़ी है।

87 साल में ऐसा करने वाले पहले गेंदबाज

नौमान ने 34 साल 114 दिन की उम्र में टेस्ट डेब्यू किया है और पहले ही मैच में एक पारी में 5 विकेट हासिल किया। 71 साल बाद टेस्ट क्रिकेट में 34 साल की उम्र में डेब्यू करते हुए किसी गेंदबाज ने ऐसा किया है। वहीं 87 साल बाद किसी स्पिनर ने डेब्यू करते हुए एक पारी में 5 विकेट चटकाए। वह ऐसा करने वाले सबसे उम्र दराज स्पिनर बन गए हैं।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: इस राज्य सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर लगने वाले वैट की दर में दो प्रतिशत की कमी
Next: नागिन 5 में जल्द ही नजर आएंगी ये पुरानी अदाकारा, आने वाला है बड़ा ट्विस्ट

Related Stories

aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 5 hours ago 0
jk-police-vacancy-225
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी

Sarvoday Times 5 hours ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 1 day ago 0
| ReviewNews by AF themes.