Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • मुंबई: पटरी से उतरी CSMT-हैदराबाद स्पेशल ट्रेन की एक बोगी, 3 रेलगाड़ियों को किया गया शॉर्ट टर्मिनेट
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार

मुंबई: पटरी से उतरी CSMT-हैदराबाद स्पेशल ट्रेन की एक बोगी, 3 रेलगाड़ियों को किया गया शॉर्ट टर्मिनेट

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
TRAIN_601787cfe1280

छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से रवाना होते समय CSMT-हैदराबाद स्पेशल ट्रेन की एक बोगी पटरी से उतर गई। जी हाँ, वहीँ मिली जानकारी के मुताबिक इस हादसे में कोई भी यात्री घायल नहीं हुआ है। इस बारे में सेंट्रल रेलवे का कहना है कि, ‘राहत गाड़ियों को साइट पर भेजा गया है। हादसे के चलते 3 रेलगाड़ियों को शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है।’

सामने आने वाली एक रिपोर्ट में यह कहा गया है कि ट्रेन जैसे ही स्टेशन से रवाना हुई, उसी वक्त एक बोगी पटरी से उतर गई। इस दौरान राहतभरी बात यह रही कि ‘हादसे में कोई भी यात्री घायल नहीं हुआ।’ वहीं एक खबर पटना से सामने आई है। जी दरअसल पटना (ग्रामीण) के बाढ़ रेलवे स्टेशन परिसर के बाहर अज्ञात अपराधियों ने सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) के एक उपनिरीक्षक को गोली मार दी है। इस मामले में जानकारी पुलिस ने बीते रविवार को दी है। बताया गया है इस मामले में पटना में पुलिस अधीक्षक (रेल) जे। जालारदी का कहना है कि, ‘बाढ़ में तैनात विपिन कुमार सिंह पर शनिवार देर रात हमला किया गया।’

उन्होंने यह भी कहा है कि ‘उन्होंने बाढ़ रेलवे स्टेशन के बाहर पांच-छह लोगों को देखा और उनसे वहां से हटने के लिए कहा। इस बात को लेकर हुई बहस में एक अपराधी ने गोली चला दी।’ बताया जा रहा है इस मामले में सिंह के कमर में गोली लगी है और उन्हें पटना मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (पीएमसीएच) में भर्ती कराया गया। इसी के साथ आगे उन्होने यह भी कहा है कि उनकी हालत खतरे से बाहर है। पुलिस अपराधियों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: तिब्बती भिक्षु की मौत के विरोध में पेरिस में चीनी दूतावास के बाहर किया प्रदर्शन
Next: टीकाकरण के बीच जारी कोरोना का कहर, 24 घंटों में मिले 11 हजार नए मरीज, 118 की मौत

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 5 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 5 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 5 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.