Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • सोने की वायदा कीमतों में अच्छी-खासी गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती
  • देश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार

सोने की वायदा कीमतों में अच्छी-खासी गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
9be8f879779bdfc9e68fa3b9533879ac2ce07fa5df434572752244ed7808360b

सोने एवं चांदी के आयात शुल्क में कमी का असर मंगलवार को इन दोनों मूल्यवान धातुओं की वायदा कीमतों पर भी दिखा। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सुबह साढ़े दस बजे अप्रैल, 2021 में डिलिवरी वाले सोने का भाव 369 रुपये यानी 0.76 फीसद की टूट के साथ 48,351 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। इससे पहले सोमवार को अप्रैल अनुबंध वाले सोने का दाम 48,720 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था। दूसरी ओर, जून 2021 में डिलिवरी वाले सोने का भाव 351 रुपये यानी 0.72 फीसद की गिरावट के साथ 48,459 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहा था। इससे पिछले सत्र में जून कॉन्ट्रैक्ट वाले सोने का मूल्य 48,810 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था।

वायदा बाजार में चांदी की कीमत

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सुबह 10:31 बजे मार्च, 2021 में डिलिवरी वाली चांदी की कीमत 1,760 रुपये यानी 2.39 फीसद की गिरावट के साथ 71,906 रुपये प्रति किलोग्राम पर चल रही थी। इससे पिछले सत्र में मार्च कॉन्ट्रैक्ट वाली चांदी की कीमत 71,906 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही थी। वहीं, मई 2021 में डिलिवरी वाली चांदी की कीमत 1,785 रुपये यानी 2.39 की टूट के साथ 73,046 रुपये प्रति किलोग्राम पर चल रही थी। इससे पिछले सत्र में मई 2021 अनुबंध वाली चांदी की कीमत 74,831 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही थी।

वैश्विक बाजार में सोने का दाम 

ब्लूमबर्ग के मुताबिक कॉमेक्स पर अप्रैल, 2021 में डिलिवरी वाले सोने का दाम 7.10 डॉलर यानी 0.38 फीसद की गिरावट के साथ 1,856.80 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था। इसी तरह हाजिर बाजार में सोने का भाव 4.75 डॉलर यानी 0.26 फीसद की टूट के साथ 1,856.03 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा था।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: बजट 2021: पेट्रोल पर 2.50 रुपये और डीजल पर लगेगा 4 रुपये का कृषि सेस, जानें क्या होगा असर
Next: फिल्म ‘लूप लपेटा’ से तापसी पन्नू का पहला फर्स्ट लुक आया सामने

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 2 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 2 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 3 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.