Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • फिल्म ‘लूप लपेटा’ से तापसी पन्नू का पहला फर्स्ट लुक आया सामने
  • देश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मेन स्लाइड

फिल्म ‘लूप लपेटा’ से तापसी पन्नू का पहला फर्स्ट लुक आया सामने

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (23)

तापसी पन्नू एक ऐसी अदाकारा हैं जिन्हे कुछ हटकर किरदार निभाने के लिए पहचाना जाता है। वह अपने अलग-अलग किरदारों के लिए मशहूर हैं। आपने उनके अलग किरदार फिल्म ‘पिंक’ से लेकर ‘थप्पड़’ तक में देखे होंगे। वैसे इन दिनों वह अपनी नई फिल्म ‘लूप लपेटा’ को लेकर चर्चाओं में हैं। हाल ही में इस फिल्म से उनका फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है जो आप देख सकते हैं। इस नए लुक में तापसी बेहतरीन अंदाज में दिखाई दे रही हैं। वैसे ‘लूप लपेटा’ एक कॉमेडी-थ्रिलर है और तापसी पन्नू ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट्स पर फिल्म से अपना लुक रिलीज किया है।

अब तापसी के इस लुक पर फैन्स के रिएक्शन भी तेजी से आ रहे हैं। अपने लुक को लेकर ट्विटर एकाउंट पर तापसी ने कैप्शन में लिखा है, ‘लाइफ में कभी कभार ऐसा टाइम आता है जब हमें खुद से यह करना पड़ता है ‘मैं यहां तक आई कैसे?’ मैं भी यही सोच रही थी। मैं शिट पॉट के बारे में नहीं, जिंदगी में हुई गड़बड़ के बारे में। हाय, मैं सावी हूं और इस क्रेजी राइड के लिए तैयार हूं।’ वैसे उनका इशारा फिल्म की कहानी को बता रहे है।

खबरों के अनुसार ‘लूप लपेटा’ साल 1998 में रिलीज हुई जर्मन की सुपरहिट क्लासिक कल्ट फ‍िल्‍म ‘रन लोला रन’ का हिंदी रीमेक है। इसका निर्देशन टॉम टाइकर ने किया था। फिलहाल तापसी की फिल्म आकाश भाटिया द्वारा निर्देशित है और सोनी पिक्चर्स फिल्म्स इंडिया, एलिप्सिस एंटरटेनमेंट (तनुज गर्ग, अतुल कसबेकर) और आयुष महेश्वरी द्वारा निर्मित है। इस फिल्म की शूटिंग गोवा में हो रही है।

Life mein kabhi kabhaar aisa time
aata hai jab humein khud se yeh sawaal karna padta hai “How did I end up here?”main bhi yahi soch rahi thi.
No,not the shit pot, but the shit life!
Hi,this is Savi and welcome on board a crazy ride #LooopLapeta
@TahirRajBhasin @sonypicsfilmsin pic.twitter.com/gGTICCMuGr

— taapsee pannu (@taapsee) February 2, 2021

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: सोने की वायदा कीमतों में अच्छी-खासी गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती
Next: मानहानि मामलें में कंगना रनौत को समन हुआ जारी, इस दिन होगी पेशी

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 3 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 3 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 3 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.