Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • मानहानि मामलें में कंगना रनौत को समन हुआ जारी, इस दिन होगी पेशी
  • देश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मेन स्लाइड

मानहानि मामलें में कंगना रनौत को समन हुआ जारी, इस दिन होगी पेशी

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (24)

कंगना रनौत के टेलीविजन इंटरव्यूज में खुद के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियां सुनने के बाद जाने-माने लेखक, गीतकार और शायर जावेद अख्तर ने एक्ट्रेस के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया था। जिसपर मुंबई की अंधेरी मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट आरआर खान ने सोमवार को कंगना रनौत को समन जारी कर दिया है। ये समन जावेद अख्तर के वकील जय कुमार भारद्वाज की दलीलों को सुनने के जारी किया गया है।

मामले में जुहू पुलिस स्टेशन की तरफ से मुंबई के अंधेरी मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट को बताया गया है कि कंगना रनौत के खिलाफ लगाए गए आरोपों की जांच करने की सख्त जरूरत है। इसके पहले मजिस्ट्रेट अदालत ने जुहू पुलिस को दिसंबर 2020 में मानहानि के आरोप में रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दिया था। कोर्ट ने दिसंबर, 2020 में जुहू पुलिस को मामले की जांच करने और 16 जनवरी को रिपोर्ट देने का निर्देश दिया था। 16 जनवरी को पुलिस ने जांच की रिपोर्ट सौंपने के लिए और समय की मांग की। जिसके बाद कोर्ट ने रिपोर्ट देने के समय को बढ़ाकर एक फरवरी कर दिया था। वहीं, अब अंधेरी मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट की तरफ से जारी किए गए समन के आधार पर कंगना रनौत को 1 मार्च 2021 को अदालत के सामने पेश होने को कहा गया है।

कंगना रनौत ने जावेद अख्तर के बारे में एक चैनल को दिये इंटरव्यू में कहा था, ‘एक बार जावेद अख्तर ने मुझे अपने घर पर बुलाया और कहा था कि राकेश रोशन और उसके परिवार वाले बहुत बड़े लोग हैं। अगर तुम उनसे माफी नहीं मांगोगी तो तुम कहीं की नहीं रहोगी। वो तुम्हें जेल में डलवा देगें और फिर तुम्हारी बर्बादी के सिवाय और कोई रास्ता नहीं बचेगा। तुम्हें आत्महत्या करनी पड़ेगी। ये उनके शब्द थे। उन्हें ऐसा क्यों लगता है कि अगर मैं रितिक रोशन से माफी नहीं मांगूंगी तो मुझे खुदकुशी करनी पड़ेगी। वो मुझपर इस कदर चीखे और चिल्लाये थे कि मेरे पैर कांपने लगे थे।’

जावेद अख्तर के खिलाफ इन आरोपों को कंगना कई बार दोहरा चुकीं हैं। इतना ही नहीं, कंगना की बहन और उनकी मैनेजर‌‌ रंगोली भी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कंगना के हवाले से जावेद अख्तर पर इस तरह के इल्जाम लगा चुकी हैं।

Post navigation

Previous: फिल्म ‘लूप लपेटा’ से तापसी पन्नू का पहला फर्स्ट लुक आया सामने
Next: भारत को फिर उकसा रहा चीन, LAC पर बड़ी संख्‍या में लाया टैंक

Related Stories

IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
aaajad-1200x900
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’… दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (2)33
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

यूपी को फिर बांटने की कोशिश कर रहे समाजवादी: नितिन नवीन

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.