Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • रिहाना के बाद पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग ने किसानों का किया समर्थन, ट्वीट कर कही यह बात
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • विदेश

रिहाना के बाद पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग ने किसानों का किया समर्थन, ट्वीट कर कही यह बात

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
e_601a2774bb639

बीते लगभग 2 माह से देश में चल रहे किसान आंदोलन को अब विश्व में कई लोगों का समर्थन मिल रहा है। अमेरिकी पॉप स्टर रिहाना के समर्थन के बाद अब स्वीडन की पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग ने कृषकों के आंदोलन के समर्थन में  ट्वीट किया है और अपना समर्थन जता दिया है। ग्रेटा ने मीडिया रिपोर्ट के साथ एक ट्वीट में लिखा है, इस लेख में प्रदर्शन स्थलों पर इंटरनेट बंद होने की सूचना दी गई है। ग्रेटा ने ट्वीट कर कहा कि हम भारत के कृषकों  के साथ एकजुटता से खड़े हैं। उन्होंने अपने ट्वीट में हैशटैग फार्मर प्रोटेस्ट का भी उपयोग किया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ग्रेटा थनबर्ग सहित कई अंतरराष्ट्रीय कलाकारों और नेताओं ने कृषकों के साथ खड़े होने की बात बोली है। ये सारे ट्वीट तब आए जब अमेरिकी पॉप सिंगर रिहाना ने भारत में लगभग 2 माह से चल रहे किसान आंदोलन को लेकर ट्वीट भी किया है। इस ट्वीट में रिहाना ने एक लेख शेयर किया, जिसमें प्रदर्शनस्थलों पर इंटरनेट बंद करने की जानकारी दी गई थी। जंहा इस बात का पता चला है कि इस लेख को रिट्वीट करते हुए रिहाना ने लिखा कि हम जिसके बारे में बात क्यों नहीं कर रहे हैं? रिहाना के ट्वीट करते ही बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत भी बरस पड़ी। कंगना ने रिहाना के ट्वीट को रिट्वीट कर लिखा कि कोई भी इनके बारे में बात नहीं कर रहा है क्योंकि ये कृषक नहीं, आतंकवादी हैं। ये लोग भारत को बांटने का काम कर रहे हैं।

जानकारी के लिए बता दें कि रिहाना के अलावा पर्यावरण को लेकर कार्य करने वालीं भारतीय एक्टिविस्ट लिसिप्रिया कंगुजम ने भी बीते दिन ट्विटर पर खुलकर किसान आंदोलन के प्रति समर्थन जताया था। लिसिप्रिया कंगुजम ने अपने ट्वीट से लोगों को इस आंदोलन का समर्थन करने की बात बोली जिसके अतिरिक्त अंतरराष्ट्रीय संस्था ह्यूमन राइट वॉच, इंटरनेशनल इंटरनेट राइट्स से जुड़ी संस्था, अमेरिकी मॉडल अमांडा सेर्नी समेत कई बड़ी नामी संस्था और सेलिब्रिटी किसानों का समर्थन कर चुकी हैं।

We stand in solidarity with the #FarmersProtest in India.
https://t.co/tqvR0oHgo0

— Greta Thunberg (@GretaThunberg) February 2, 2021

Post navigation

Previous: पॉप स्टार रिहाना और एक्टिविस्ट ग्रेट थनबर्ग का ऋचा चड्ढा ने जताया आभार, जानें पूरा मामला
Next: दिल्ली हिंसाः अभी गिरफ्त से बाहर है दीप सिद्धू, पुलिस को नहीं मिल रहा है कोई सुराग

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.