Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • दिल्ली हिंसाः अभी गिरफ्त से बाहर है दीप सिद्धू, पुलिस को नहीं मिल रहा है कोई सुराग
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार

दिल्ली हिंसाः अभी गिरफ्त से बाहर है दीप सिद्धू, पुलिस को नहीं मिल रहा है कोई सुराग

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (1)

दीप सिद्धू ये वो नाम है जिससे अब हर कोई वाकिफ है. 26 जनवरी को हुई दिल्ली की हिंसा में ये नाम सामने आया. 26 जनवरी को हुई हिंसा की जांच दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और क्राइम ब्रांच कर रही है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक शुरुआती जांच में सामने आया है कि ये दंगे एक सोची समझी साजिश का हिस्सा थे. इन्हीं दंगों में एक नाम सामने आया और वो था पंजाबी स्टार दीप सिद्धू का. दरअसल, जिस समय दिल्ली में दंगे हो रहे थे उस समय दीप सिद्धू लाल किले में ही मौजूद था और भड़काऊ भाषण दे रहा था. लेकिन, हिंसा होते ही वो फरार हो गया. पुलिस ने दीप सिद्धू के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है उसकी LOC भी खोल दी गई है लेकिन वो है कहा ये अभी तक किसी को नहीं पता है. दीप सिद्धू पर जब पुलिस कमिश्नर से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि जो भी हिंसा में शामिल है उसे बक्शा नहीं जाएगा.

दीप सिद्धू की तलाश में क्राइम ब्रांच की टीमें खाक छान रही है

दीप सिद्धू की तलाश में क्राइम ब्रांच की कई टीमें खाक छान रही है. लेकिन, दीप सिद्धू अभी तक पुलिस की गिरफ्त से दूर है. हिंसा की इस साजिश में पंजाबी स्टार दीप सिद्धू भी एक अहम किरदार माना जा रहा है. लेकिन दीप सिद्धू कहां पर है ये कोई नहीं जानता. लाल किले वाली FIR में दीप सिद्दू का नाम बाद में शामिल किया गया. लेकिन, वो कहा अंडरग्राउंड है ये जानकारी अभी तक पुलिस को भी नहीं है. दीप सिद्दू के दोनों फोन बंद हैं. सूत्रों की माने तो उसकी लोकेशन लगातार बदल रही है. फिलहाल क्राइम ब्रांच की कई टीमें पंजाब में दीप सिद्धू की तलाश में खाक छान रही है.

सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव 

दीप सिद्धू पुलिस के हाथ तो नही आ रहा लेकिन 26 जनवरी के बाद वो सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव है. दिल्ली से भागने के बाद दीप सिद्धू की लोकेशन हरियाणा थी उसके बाद उसकी लोकेशन पंजाब हो गई. इसके बाद पुलिस को जानकारी मिली कि वो बिहार में हो सकता है. लेकिन वो पकड़ में नही आया. फिलहाल क्राइम ब्रांच की कई टीमें उसकी तलाश में जुटी है पुलिस का दावा है कि उसे जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा.

Post navigation

Previous: रिहाना के बाद पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग ने किसानों का किया समर्थन, ट्वीट कर कही यह बात
Next: महाराष्ट्र में आपत्तिजनक भाषण देने के आरोप में शरजील उस्मानी के खिलाफ केस हुआ दर्ज

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.