Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • महाराष्ट्र में आपत्तिजनक भाषण देने के आरोप में शरजील उस्मानी के खिलाफ केस हुआ दर्ज
  • क्राइम
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार

महाराष्ट्र में आपत्तिजनक भाषण देने के आरोप में शरजील उस्मानी के खिलाफ केस हुआ दर्ज

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
_1612260998

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के छात्र शरजील उस्मानी के खिलाफ पुणे के स्वर्गेट पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है. यह मामला भारतीय युवा जनता मोर्चा के प्रदीप गावड़े की शिकायत के बाद दर्ज हुआ है. प्रदीप ने अपने स्टेटमेंट में पुलिस को बताया कि  31 जनवरी को “एल्गार परिषद 2021” नाम का एक कार्यक्रम पुणे के स्वारगेट के गणेश कला क्रीड़ा रंगमंच के सभागृह में आयोजित किया गया था. इस कार्यक्रम के आयोजकों ने देश के अलग-अलग क्षेत्रों से लोगों को भाषण देने के लिए बुलाया था. उसी भाषण देने वालों में से एक अलीगढ़ मुस्लिम विद्यापीठ के शरजील उस्मानी का नाम भी था.

यह कार्यक्रम सुबह 11:00 बजे के आसपास शुरू हुआ जिसमें कुल 6 सत्र थे जिसमें से एक सत्र जोकि 4:00 बजे के आसपास शुरू हुआ उसमें भाषण देने के लिए शरजील उस्मानी को बुलाया गया. अपने भाषण में शरजील ने देश के बारे में कई आपत्तिजनक और भड़काऊ बातें कहीं.

शरजील के खिलाफ आईपीसी की धारा 153-A के तहत मामला दर्ज

शिकायत के मुताबिक शरजील उस्मानी ने कहा, ”आज का हिंदू समाज, हिंदुस्तान में हिंदू समाज बुरी तरह से सड़ चुका है, ये लोग लिंचिंग करते हैं, कत्ल करते हैं और कत्ल करने के बाद अपने घर जाते हैं, तो क्या करते होंगे अपने साथ? कोई नई तरीके से हाथ धोते होंगे, कुछ दवा मिलाकर नहाते होंगे ,क्या करते हैं. ये लोग वापस आकर हमारे बीच खाना खाते हैं, उठते-बैठते हैं फिल्में देखते हैं, अगले दिन फिर किसी को पकड़ते हैं और कत्ल करते हैं और नॉर्मल लाइफ जीते हैं. अपने घर में मोहब्बत भी कर रहे हैं अपने बाप के पैर भी छू रहे हैं मंदिर में पूजा भी कर रहे हैं फिर बाहर आकर वही करते हैं.”

Post navigation

Previous: दिल्ली हिंसाः अभी गिरफ्त से बाहर है दीप सिद्धू, पुलिस को नहीं मिल रहा है कोई सुराग
Next: सर्दियों में आम बात है गले में खराश, जानिए इसका घरेलु इलाज

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.