Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • असम चुनाव में CAA रहेगा प्रमुख मुद्दा, सभी विरोधी पार्टियों ने किया गठबंधन
  • देश
  • मुख्य समाचार

असम चुनाव में CAA रहेगा प्रमुख मुद्दा, सभी विरोधी पार्टियों ने किया गठबंधन

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (4)

संसद में दिसंबर 2019 में नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) पारित हुआ तो सबसे पहले विरोध की चिंगारी असम से उठी. CAA के खिलाफ असम के युवा सड़क पर आ गए थे, जिसमें सबसे आगे थी ऑल असम स्टूडेंट यूनियन (आसू). इस CAA विरोध का झंडा उठाने वाले चेहरे असम विधानसभा चुनाव में भाग्य आजमाने जा रहे हैं. ऐसे में ऑल असम स्टूडेंट यूनियन के समर्थन से बनी सियासी पार्टी असम जातीय परिषद (AJP) ने CAA आंदोलन का चेहरा रहे अखिल गोगोई की पार्टी राइजर दल के साथ गठबंधन कर चुनावी मैदान में ताल ठोंकने जा रहे हैं.

असम जातीय परिषद के अध्यक्ष लुरिनज्योति गोगोई ने गुरुवार को घोषणा करते हुए कहा है कि उनके दल ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अखिल गोगोई के नेतृत्व वाले राइजर दल के साथ गठजोड़ किया है. अखिल गोगोई के साथ गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (GMCH) में बातचीत के बाद लुरिनज्योति गोगोई ने कहा कि दो नई क्षेत्रीय पार्टियों ने गठबंधन किया है और इस संबंध में औपचारिक ऐलान जल्द ही किया जाएगा.

CAA आंदोलन के चलते अखिल गोगोई दिसंबर 2019 से जेल में कैद है. NIA ने देशद्रोह विरोधी गतिविधियों के तहत उनकी संलिप्तता के आरोप में अरेस्ट किया था, मगर बीमारी के चलते गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज में अखिल गोगोई उपचार के लिए भर्ती हैं. यहीं पर गुरुवार को लुरिनज्योति गोगोई ने उनसे मुलाकात करने के बाद साथ मिलकर चुनाव लड़ने की घोषणा की है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: महाराष्ट्र: बढ़ती महंगाई पर शिवसेना ने केंद्र पर बोला हमला, कही यह बात
Next: RBI गवर्नर ने किया ऐलान, खुदरा निवेशक सीधे केंद्रीय बैंक खुलवा सकते है अपना खाता

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 16 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 16 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 16 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.